फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार : विधान परिषद् की चार सीटें NDA के खाते में; राजद-जन सुराज एक-एक जीते, दो निर्दलीय ने झंडे गाड़े

Wed, 28 Oct 2026 07:08 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar MLC Election Result : औपचारिकताएं होती रहेंगी, फिलहाल यह पक्का हो गया है। विधान परिषद् चुनाव की आठ में से चार सीटें एनडीए ने जीत ली हैं। दो सीटों पर निर्दलीय कामयाब रहे। जन सुराज और राष्ट्रीय जनता दल को एक-एक सीटें मिली हैं।
विज्ञापन
सबसे हॉट सीट पटना स्नातक रही, जहां प्रशांत किशोर-अनंत सिंह और तेजस्वी का जोर बेकार गया। नीरज जीते। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधान परिषद् की स्नातक की चार और शिक्षक की चार सीटों पर चुनाव हुआ था। कुल आठ में से चार सीटें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के खाते में आई हैं। एक सीट पर निर्णायक जीत करीब है और एक सीट पर परिणाम घोषित किए जाने की औपचारिकता ही शेष है। एनडीए नेताओं ने अपनी चार सीटों पर जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया है। राष्ट्रीय दलों में कांग्रेस न महागठबंधन के खाते से मिली सीट जीत सकी और न राष्ट्रीय जनता दल के सामने प्रत्याशी उतारकर ही कुछ दिखा सकी। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और निवर्तमान विधान परिषद् सदस्य डॉ. मदन मोहन झा अपनी सीट गंवा बैठे। 

विज्ञापन


सबसे हॉट, पटना स्नातक सीट पर जनता दल यूनाईटेड के प्रवक्ता नीरज कुमार ने जीत हासिल कर ली है। इन्हीं के खिलाफ जदयू विधायक अनंत सिंह जन सुराज प्रत्याशी का प्रचार कर रहे थे। जीत के बाद नीरज कुमार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने भी पहुंचे।

दरभंगा स्नातक सीट से भारतीय जनता पार्टी के सर्वेश कुमार निर्णायक मार्जिन ले चुके हैं और जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा तक विजेताओं के पोस्टर में उनकी तस्वीर शामिल कर चुके हैं। कोसी स्नातक सीट से भाजपाई डॉ. एन. के. यादव ने जीत हासिल की है। सिर्फ एक शिक्षक सीट- तिरहुत से भाजपा के नरेंद्र प्रसाद सिंह ने जीत हासिल की है। इधर, तिरहुत स्नातक सीट से जदयू को फिर करारी हार मिली है। निर्दलीय वंशीधर बृजवासी ने फिर से मैदान जीत लिया है। जीत के एलान की औपचारिकता बाकी है। जन सुराज के सुरेश राय ने दरभंगा शिक्षक सीट पहले ही जीत ली थी। आज सुबह पटना शिक्षक सीट राष्ट्रीय जनता दल के डॉ. संजीव कुमार सिंह के खाते में आ गई थी। सारण शिक्षक सीट से निर्दलीय डॉ. राहुल राज ने जीत हासिल की। 
विज्ञापन


पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा ने मौजूदा विधान पार्षद नवल किशोर यादव को भाजपा ने उतारा था, लेकिन पूर्व विधायक और जदयू से बागी होकर राजद में आए डॉ. संजीव कुमार ने दशकों पुरानी यह सीट भगवा टीम से छीन ली। कांग्रेस के संजय यादव मैदान में उतारे गए थे, लेकिन वह महागठबंधन की पहचान नहीं हासिल कर सके। राजद को ही वोट गया। जन सुराज की ओर से दिव्या ज्योति प्रत्याशी थीं, लेकिन बहुत बुरी स्थिति में रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें