फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: कहां है अविनाश? छह महीने से लापता बेटे की तलाश में परिवार ने लगाई गुहार, इनाम की घोषणा

Sun, 01 Nov 2026 09:57 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी थाना क्षेत्र के केरमा गांव से छह महीने पहले लापता हुए 16 वर्षीय अविनाश कुमार का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। बेटे की तलाश में परेशान परिजनों ने अब उसकी सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
लापता अविनाश का अब तक नहीं लगा सुराग।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के केरमा गांव से छह महीने पहले लापता हुए 16 वर्षीय किशोर अविनाश कुमार का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। परिजन उसकी तलाश में लगातार जुटे हुए हैं, लेकिन समय बीतने के साथ उनका धैर्य भी जवाब देने लगा है। परिवार ने अब अविनाश की सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई है। साथ ही, उसे ढूंढने या उसके सुरक्षित होने की सही जानकारी देने वाले व्यक्ति को इनाम देने की घोषणा भी की है। पूरा परिवार आज भी अविनाश के लौटने का इंतजार कर रहा है।

बताया जाता है कि 16 वर्षीय अविनाश रामनवमी मेले के बाद अचानक घर से लापता हो गया था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है। परिजन उसकी तलाश में हर संभव जगह जानकारी जुटा रहे हैं, लेकिन छह महीने बीत जाने के बावजूद सफलता नहीं मिली है। बेटे का पता नहीं चलने से परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

लापता किशोर के पिता झुनझुन राम ने बताया कि अविनाश की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उसका इलाज भी चल रहा था। ऐसे में उसके सुरक्षित होने को लेकर परिजन बेहद चिंतित हैं। परिवार ने आम लोगों से भावुक अपील की है कि यदि किसी को भी अविनाश दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल दिए गए मोबाइल नंबरों पर सूचना दें। सही जानकारी देने वाले व्यक्ति को परिजनों की ओर से उचित इनाम दिया जाएगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: बेल्ट्रॉन कर्मियों का प्रदर्शन, राज्यकर्मी का दर्जा मांग रहे कर्मचारी; पुलिस ने रोका तो हंगामा

परिजनों का कहना है कि छह महीने बीत जाने के बाद भी अविनाश का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिवार के अन्य सदस्य और ग्रामीण भी उसकी जल्द वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं। परिजनों ने लोगों से तलाश में मदद करने की अपील की है, ताकि अविनाश सुरक्षित घर लौट सके और परिवार फिर से उसके साथ खुशहाल जीवन बिता सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें