फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आईआईए ने मनाया दीपोत्सव, कैलेंडर का विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) ग्रेनो चैप्टर ने शुक्रवार रात दीपोत्सव–2026 का आयोजन किया। रॉयल हैबिटेट सेंटर में हुए इस कार्यक्रम में 300 से अधिक औद्योगिक उद्यमियों और उनके परिवारजनों ने हिस्सा लिया। संगठन ने इस मौके पर 2027 के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया।
विज्ञापन



कैलेंडर में चैप्टर की आगामी गतिविधियों और संगठनात्मक कार्यों को सदस्यों तक पहुंचाने की पहल की गई। चैप्टर चेयरमैन सरबजीत सिंह ने कहा कि उनका लक्ष्य केवल उद्योगों की समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाना नहीं है बल्कि उद्यमियों के बीच आपसी सहयोग और व्यापारिक संबंधों को मजबूत करना भी है। कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, संगीत, नृत्य और मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें