फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में खुला पहला तरकारी आउटलेट: अब उचित कीमत पर मिलेंगी ताजी सब्जियां; 200 केंद्र खोलने की तैयारी

Sun, 01 Nov 2026 07:15 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना जू के गेट नंबर-2 के पास राज्य के पहले तरकारी आउटलेट का उद्घाटन किया। वेजफेड की ओर से संचालित इस पहल के तहत पहले चरण में 200 आउटलेट खोले जाएंगे।
विज्ञापन
तरकारी आउटलेट का उद्घाटन किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को पटना जू के गेट नंबर-2 के समीप तरकारी आउटलेट का उद्घाटन किया। बिहार राज्य सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी फेडरेशन लिमिटेड (वेजफेड) द्वारा संचालित यह अपनी तरह का पहला आउटलेट है।

इस अवसर पर सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार किसानों की आय दोगुनी करने, उपभोक्ताओं को शुद्ध, ताजी एवं गुणवत्तापूर्ण सब्जियां उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने तथा सब्जी उत्पादक किसानों को बेहतर बाजार मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। वेजफेड द्वारा संचालित तरकारी आउटलेट इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे किसानों को उनके उत्पादों के लिए बेहतर बाजार मिलेगा और उपभोक्ताओं को भी उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण सब्जियां उपलब्ध होंगी।

सहकारिता विभाग के मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि इन आउटलेट के माध्यम से सब्जी उत्पादक किसानों एवं सब्जी उत्पादक समूहों से सीधे सब्जियों की खरीद की जाएगी, जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त होगी। उपभोक्ताओं को ताजी एवं गुणवत्तापूर्ण सब्जियां उचित दर पर उपलब्ध होंगी। साथ ही, सब्जी उत्पादकों को बाजार और रोजगार के अवसरों का सीधा लाभ मिलेगा।

मंत्री ने बताया कि योजना के प्रथम चरण में प्रति इकाई 7.44 लाख रुपये की लागत से कुल 200 तरकारी आउटलेट का निर्माण कराया जा रहा है। प्रत्येक आउटलेट का आकार 15×10 वर्ग फीट निर्धारित किया गया है। पटना नगर निगम क्षेत्र के पार्कों में भी इस प्रकार के गुणवत्तापूर्ण तरकारी आउटलेट खोले जाने की योजना है। शीघ्र ही पटना के गर्दनीबाग स्थित ऑफिसर्स फ्लैट और शास्त्री नगर स्थित ऑफिसर्स क्वार्टर में भी तरकारी आउटलेट का शुभारंभ किया जाएगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- झारखंड में हाथियों का आतंक: 35 के झुंड ने घेरा इलाका, चापाकल उखाड़ा और घर-अंगनबाड़ी को तोड़ा

उन्होंने कहा कि इस योजना का मूल उद्देश्य 'हर थाली में बिहार तरकारी' के संकल्प को साकार करना है। इसके लिए पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर आवश्यक आधारभूत संरचनाओं का विकास किया जा रहा है तथा सब्जी संग्रहण केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समितियों को आवश्यक बुनियादी उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही, सब्जी हाटों में कोल्ड स्टोरेज की सुविधा विकसित की जा रही है, ताकि सब्जियों की गुणवत्ता बनाए रखने के साथ ही उनकी बर्बादी भी रोकी जा सके।

सब्जी उत्पादक सहकारी समितियों से जुड़े किसान सदस्यों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, जिससे उन्हें आधुनिक तकनीक, बेहतर उत्पादन, प्रसंस्करण एवं विपणन की जानकारी मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें