फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर फैक्टरी कर्मियों को सौगात: 2.36 लाख को मिलेगा बोनस-उपहार, धनतेरस से बंटेंगे गिफ्ट

Sat, 31 Oct 2026 02:48 PM IST
Chaman Kumar Sharma आशीष निगम, अमर उजाला, अलीगढ़

सार

कंपनियों के वार्षिक लाभांश का एक निश्चित अनुपात कर्मियों के बीच में बोनस के रूप में दिया जाता है। इसका वितरण दिवाली के मौके पर किया जाता है। फैक्टरियों मिठाई सहित अन्य उपहार भी दिए जाते हैं।
विज्ञापन
ताला नगरी स्थित एक फैक्टरी में काम करते कर्मचारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश का सबसे बड़ा त्योहार दिवाली इस बार 2.36 लाख कर्मियों के लिए सौगात लेकर आया है। इनमें से अलीगढ़ मंडल के चार जिलों में लगभग 36 हजार कर्मियों को बोनस दिया जाएगा। वहीं शॉप एक्ट में पंजीकृत जिले के 20 हजार से अधिक छोटे कारखानों में नकद धनराशि और उपहार दिए जाएंगे। यह उपहार धनतेरस से बांटे जाएंगे।

विज्ञापन


इसके लिए फैक्टरियों के मालिकों और छोटे कारखानों के संचालकों ने मिठाई सहित अन्य उपहार की बुकिंग करा दी है। उप श्रम आयुक्त नदीम अहमद ने बताया कि बड़ी फैक्टरियों में नियमानुसार बोनस का भुगतान करने की तैयारी की जा रही है। इसी तरह से छोटे कारखानों में उपहार और नकद धनराशि का वितरण किया जाएगा।

रे इंटरनेशनल के संचालक अजय पटेल ने बताया कि उनकी फैक्टरी में लगभग 125 कर्मियों को लाभांश के अनुसार बोनस देने की तैयारी की जा रही है। हर वर्ष यह बोनस दिया जाता है। इस बार भी इसका वितरण दिवाली के मौके पर किया जाएगा। आकांक्षा इंटरप्राइजेज के संचालक पवन खंडेलवाल ने बताया कि उनकी फैक्टरी में नकद धनराशि और उपहार दिए जाएंगे। बर्तन कारोबारी दीपांशु वार्ष्णेय ने बताया कि कर्मचारियों को दिवाली पर लंच बॉक्स, ई-केतली, डिनर सेट उपहार में देने के लिए ऑर्डर दिए जा चुके हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अलीगढ़ में 1,000 इकाइयां पंजीकृत : फैक्टरी एक्ट में
कंपनियों के वार्षिक लाभांश का एक निश्चित अनुपात कर्मियों के बीच में बोनस के रूप में दिया जाता है। इसका वितरण दिवाली के मौके पर किया जाता है। फैक्टरी एक्ट के कारखानों में कर्मियों की संख्या का औसत 23 से 24 तक रहता है। अलीगढ़ में 1100, हाथरस में 300, एटा में 60 और कासगंज में 40 बड़ी इकाइयां फैक्टरी एक्ट में पंजीकृत हैं। मंडल में इनकी संख्या लगभग 1500 है। इस हिसाब से मंडल में लगभग 36,000 कर्मियों को बोनस का लाभ मिलेगा।

नकद धनराशि, मिठाईयां व उपहार मिलेंगे
शॉप एक्ट में कर्मियों की संख्या 10 तक होती है। इस एक्ट में पंजीकृत छोटे कारखानों की तरह बोनस देने का प्रावधान नहीं होता। इसमें दुकान मालिक की ओर से उपहार और नकद धनराशि के साथ मिठाई का वितरण होता है। जिले में लगभग 20 हजार छोटे कारखाने और दुकानें हैं। इस तरह से लगभग दो लाख कर्मियों को नकद धनराशि, उपहार और मिठाई का वितरण होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें