फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   fake government officials gold fraud bhabua road station three arrested bareilly today bihar news

बिहार: रेलवे स्टेशन पर सरकारी अफसर बनकर की ठगी, दो किलो सोना लेकर भागे शातिर; तीन गिरफ्तार

Sun, 01 Nov 2026 09:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 01 Nov 2026 09:00 PM IST
सार

सरकारी अधिकारी बनकर कार्रवाई का डर दिखाया और कारोबारी के कर्मचारी से करीब दो किलोग्राम सोना ठग लिया। भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर हुई इस वारदात का खुलासा करते हुए रेल पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बरेली से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
fake government officials gold fraud bhabua road station three arrested bareilly today bihar news
भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर करीब दो किलो सोने की ठगी के मामले में कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकारी अधिकारी होने का रौब दिखाया, कार्रवाई का डर पैदा किया और देखते ही देखते करोड़ों रुपये का सोना लेकर फरार हो गए। भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर ठगी की इस बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए रेल पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बरेली से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


शातिरों ने कोलकाता से लौट रहे एक कारोबारी के कर्मचारी को निशाना बनाकर करीब दो किलोग्राम सोना ठग लिया था। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 612.74 ग्राम सोना बरामद हुआ है। बाकी सोने की बरामदगी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन

सरकारी अधिकारी बनकर कर्मचारी को डराया
मामला 22 अक्तूबर का है। उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी संजय कुमार खंडेलवाल के कर्मचारी कोलकाता से ट्रेन के जरिए भभुआ रोड लौट रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने खुद को सरकारी अधिकारी बताकर उन्हें अपने जाल में फंसा लिया। आरोपियों ने सरकारी कार्रवाई का भय दिखाते हुए कर्मचारी पर दबाव बनाया। अचानक अधिकारियों के नाम पर पूछताछ और कार्रवाई की बात सुनकर कर्मचारी घबरा गया। इसी मनोवैज्ञानिक दबाव का फायदा उठाकर ठग करीब दो किलोग्राम सोना लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के बाद SIT ने शुरू की जांच
इस संबंध में रेल थाना डीएसपी गुलशन कुमार ने बताया कि घटना के दो दिन बाद, 24 अक्टूबर को रेल थाना भभुआ रोड में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। मामला करोड़ों रुपये के सोने से जुड़ा होने के कारण रेल पुलिस अधीक्षक, पटना ने विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया। इसके बाद जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर जांच शुरू की।

बरेली में छापेमारी, तीन आरोपी गिरफ्तार
जांच की कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस उत्तर प्रदेश के बरेली पहुंची। स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 612.74 ग्राम सोना बरामद हुआ है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि शेष सोना कहां छिपाया गया है।



ये भी पढ़ें- बिहार में खुला पहला तरकारी आउटलेट: अब उचित कीमत पर मिलेंगी ताजी सब्जियां; 200 केंद्र खोलने की तैयारी

गिरोह के दूसरे सदस्यों की भी तलाश
करीब दो किलोग्राम सोने में से अभी काफी मात्रा बरामद होना बाकी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गिरफ्तार तीनों आरोपी किसी बड़े गिरोह का हिस्सा तो नहीं हैं। इसके अलावा, इस बात की भी पड़ताल की जा रही है कि क्या इससे पहले भी सरकारी अधिकारी बनकर इस तरह की ठगी की गई है। फिलहाल, तीन आरोपियों की गिरफ्तारी और सोने की बरामदगी को रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

 

भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर करीब दो किलो सोने की ठगी के मामले में बरेली से गिरफ्तार तीन आरोपियों क

भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर करीब दो किलो सोने की ठगी के मामले में कार्रवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed