फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   kishanganj dpo rubi kumar assets exposed in eou action bihar news

बिहार : सात साल में एक जिले में 11 जगह जमीन खरीदी; कहां-कहां है रूबी की संपत्ति, पति के पास क्या-क्या?

Tue, 03 Nov 2026 02:24 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: कोसी ब्यूरो Updated Tue, 03 Nov 2026 02:24 PM IST
सार

Bihar News : बिहार में भ्रष्टाचार की नई-नई कहानियां लगातार सामने आ रही हैं। खेल पकड़े जाने में समय लग रहा है, लेकिन भ्रष्टाचारी पकड़े भी जा रहे हैं। किशनगंज डीपीओ पर ईओयू की कार्रवाई के पीछे की कहानी यह रही।

विज्ञापन
kishanganj dpo rubi kumar assets exposed in eou action bihar news
किशनगंज स्थित डीपीओ रूबी कुमारी की किराए के मकान और कार्यालय में आर्थिक अपराध की टीम की तस्वीर

विस्तार

    विज्ञापन
  • पूर्णिया से कटिहार और फिर किशनगंज तक भ्रष्टाचार, चार जगहों पर एक साथ EOU की टीम ने की छापेमारी
  • पति भी EOU के केस में नामजद, किस नौकरी में गौरव; DPO रूबी कुमारी की संपत्ति कहां-कहां, यह जानिए
  • विज्ञापन
  • आय से 87.49 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का साक्ष्य, 2.45 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का आरोप
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


बिहार पुलिस मुख्यालय की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में किशनगंज में तैनात समग्र शिक्षा अभियान की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) रूबी कुमारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में उनके पति गौरव कुमार यादव भी जांच के दायरे में हैं। बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से 3 नवंबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, रूबी कुमारी और उनके पति के खिलाफ आर्थिक अपराध थाना कांड संख्या 31/26, दिनांक 02 नवंबर 2026 दर्ज किया गया है। दोनों पर ज्ञात आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।


EOU ने कुल 2 करोड़ 45 लाख 84 हजार रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का प्रथमदृष्टया साक्ष्य मिलने की बात कही है। यह संपत्ति उनकी ज्ञात आय से करीब 87.49 प्रतिशत अधिक बताई गई है। विशेष न्यायालय, निगरानी, पटना से तलाशी वारंट प्राप्त करने के बाद किशनगंज और कटिहार के चार ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया गया।

पूर्णिया से कटिहार और फिर किशनगंज तक का सफर
रूबी कुमारी के विभागीय कार्यकाल पर नजर डालें तो सूत्रों के अनुसार, उनकी शुरुआती तैनाती पूर्णिया में रही थी। इसके बाद वह कटिहार में पदस्थापित रहीं। वर्तमान में करीब डेढ़ साल से किशनगंज में समग्र शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उनके पूर्व कार्यकाल और संपत्ति से जुड़े मामलों को लेकर भी अब चर्चा तेज हो गई है। खासकर कटिहार में पदस्थापना के दौरान खरीदी गई जमीन और अन्य संपत्तियां जांच के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

सात साल में कटिहार में 11 जगह जमीन खरीदने की जानकारी
जांच से जुड़ी सामने आई जानकारी के अनुसार, वर्ष 2018 से 2025 के बीच कटिहार में 11 अलग-अलग स्थानों पर जमीन खरीदने की बात सामने आई है। इसके अलावा कटिहार में करीब दो कट्ठा जमीन पर पांच मंजिला मकान निर्माणाधीन होने की जानकारी भी है। EOU की टीम जमीन की रजिस्ट्री, संपत्ति के स्वामित्व, खरीद में इस्तेमाल की गई रकम और निर्माण पर हुए खर्च का ब्योरा खंगाल रही है। हालांकि, इन संपत्तियों का पूरा विवरण और धन के स्रोत को लेकर अंतिम स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

पति रेलवे में सीनियर TTE, EOU की प्राथमिकी में भी नाम
इस मामले में रूबी कुमारी के पति गौरव कुमार यादव उर्फ बंटी यादव का नाम भी सामने आया है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, वह भारतीय रेलवे में सीनियर TTE के पद पर कार्यरत हैं। EOU की आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में भी रूबी कुमारी के साथ उनके पति गौरव कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने का उल्लेख है। सूत्रों के अनुसार, संपत्ति से जुड़े कुछ वित्तीय लेन-देन में पति की भूमिका को लेकर भी चर्चा है। हालांकि, लेन-देन के स्वरूप और उसमें उनकी वास्तविक भूमिका की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।


कटिहार में कार्यकाल के दौरान शुरू हुई थी लेन-देन की चर्चा
सूत्रों के मुताबिक कटिहार में पदस्थापना के दौरान ही संपत्ति और वित्तीय लेन-देन से जुड़ी गतिविधियों को लेकर चर्चाएं शुरू हुई थीं। हालांकि इन चर्चाओं की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। अब EOU की टीम बैंक खातों, निवेश, जमीन की खरीद और अन्य वित्तीय दस्तावेजों का मिलान कर रही है। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि संपत्तियों की खरीद में इस्तेमाल की गई राशि का स्रोत क्या है और क्या यह संबंधित लोगों की ज्ञात आय के अनुरूप है।

चार ठिकानों पर एक साथ तलाशी
बिहार पुलिस मुख्यालय की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, EOU की टीम ने कटिहार के दो ठिकानों, किशनगंज में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के सरकारी कार्यालय और लाइनपाड़ा स्थित किराये के आवास पर तलाशी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान पुलिस उपाधीक्षक कोटि के पदाधिकारियों के नेतृत्व में टीम ने संबंधित स्थानों पर दस्तावेजों और संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की।

सूत्रों के अनुसार टीम के आवास पहुंचने के समय रूबी कुमारी वहां मौजूद नहीं थीं। बाद में मोबाइल लोकेशन के आधार पर उन्हें लाइनपाड़ा स्थित किराये के मकान में पाया गया। टीम बैंक खातों, निवेश, संपत्ति के दस्तावेज और अन्य वित्तीय लेन-देन से संबंधित रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है।

अब तलाशी के बाद सामने आएंगे संपत्ति के और तथ्य
EOU की ओर से स्पष्ट किया गया है कि तलाशी की विस्तृत जानकारी कार्रवाई पूरी होने के बाद दी जाएगी। फिलहाल जांच एजेंसी संपत्ति के स्रोत, बैंक खातों और निवेश से जुड़े दस्तावेजों का मिलान कर रही है। कटिहार में जमीन खरीद, निर्माणाधीन मकान और पति की भूमिका से जुड़े सवालों के जवाब भी जांच के बाद ही स्पष्ट होंगे। अब सबकी नजर EOU की विस्तृत जांच रिपोर्ट और तलाशी के दौरान सामने आने वाले दस्तावेजों पर टिकी है।
(इनपुट- हर्ष कुमार, किशनगंज)
 

किशनगंज स्थित डीपीओ रूबी कुमारी की किराए के मकान और कार्यालय में आर्थिक अपराध की टीम की तस्वीर

किशनगंज स्थित डीपीओ रूबी कुमारी की किराए के मकान और कार्यालय में आर्थिक अपराध की टीम की तस्वीर

 

किशनगंज स्थित डीपीओ रूबी कुमारी की किराए के मकान और कार्यालय में आर्थिक अपराध की टीम की तस्वीर

किशनगंज स्थित डीपीओ रूबी कुमारी की किराए के मकान और कार्यालय में आर्थिक अपराध की टीम की तस्वीर

 

किशनगंज स्थित डीपीओ रूबी कुमारी की किराए के मकान और कार्यालय में आर्थिक अपराध की टीम की तस्वीर

किशनगंज स्थित डीपीओ रूबी कुमारी की किराए के मकान और कार्यालय में आर्थिक अपराध की टीम की तस्वीर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed