फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   uproar after death of young man at deaddiction center in sasaram rohtas bihar news

बिहार: नशा मुक्ति केंद्र में 24 वर्षीय युवक की मौत, संचालक पर मारपीट और इलाज में लापरवाही के आरोप

Sat, 31 Oct 2026 03:57 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 31 Oct 2026 03:57 PM IST
सार

सासाराम के नशा एवं पुनर्वास मुक्ति केंद्र में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद परिजनों और अन्य मरीजों ने हंगामा किया। केंद्र संचालक पर मारपीट, इलाज में लापरवाही और पैसे मांगने के आरोप लगे हैं। मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
uproar after death of young man at deaddiction center in sasaram rohtas bihar news
केंद्र पर हंगामा करती भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिले के सासाराम स्थित नशा एवं पुनर्वास मुक्ति केंद्र में शनिवार को एक युवक की मौत पर जमकर हंगामा हुआ। घटना से नाराज मृत युवक के परिजन एवं केंद्र में भर्ती अन्य बच्चों ने हंगामा करते हुए केंद्र संचालक पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। दरअसल इस घटना के बाद नशा मुक्ति केंद्र की कार्यशैली पर कई सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन

औरंगाबाद जिले का था मृतक
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत युवक औरंगाबाद जिले के ओबरा (दुर्गा चौक) निवासी प्रेम कुमार सोनी का 24 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार सोनी बताया जाता है। वह शराब, गांजा और ब्राउन शुगर का आदी था, जिसको देखते हुए परिजनों ने उसे सासाराम स्थित नशा एवं पुनर्वास मुक्ति केंद्र में बीते 15 अक्तूबर को भर्ती कराया था। परिजनों एवं हंगामा कर रहे अन्य लोगों का कहना है कि नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती बच्चों के साथ मारपीट की जाती थी। इनका ना तो समुचित इलाज होता था और ना ही समय से भोजन दिया जाता था। इसके अलावा परिजनों ने केंद्र संचालक पर मरीज से न मिलने देने और इलाज के नाम पर बार-बार पैसे की मांग करने का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पढे़ं:  5 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 20 कंपनियां करेंगी ऑन-द-स्पॉट भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन

दाह संस्कार के बाद पर परिजनों किया हंगामा
हैरानी की बात है कि युवक की मौत के बाद परिजनों ने दाह संस्कार करने के बाद नशा मुक्ति केंद्र पर आकर हंगामा किया। लोगों ने प्रशासन से केंद्र के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं हंगामे के बाद कई परिजन अपने मरीज को केंद्र से निकाल कर घर ले जाने की तैयारी में हैं। बता दें कि इस दौरान घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा रही।

केंद्र की कार्यशैली पर उठे सवाल
चूंकि घटना के बाद सासाराम स्थित नशा एवं पुनर्वास मुक्ति केंद्र की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है और जांच के बाद ही युवक की मौत मामले में प्रबंधन द्वारा बरती गई लापरवाही के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।

केंद्र में लगभग 50 बच्चे भर्ती
मिली जानकारी के अनुसार नशा एवं पुनर्वास मुक्ति केंद्र सासाराम में फिलहाल 50 बच्चे भर्ती हैं। केंद्र द्वारा भर्ती मरीजों को नशा से मुक्ति दिलाने एवं उनके समुचित इलाज के लिए प्रति व्यक्ति दस हजार रुपये की राशि ली जाती थी। यह भी बताया गया कि विशेष परिस्थिति में इलाज के लिए केंद्र द्वारा परिजनों से अतिरिक्त राशि भी मांगी जाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed