फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnia MP Files Police Complaint Against Dhirendra Shastri in Delhi Over Controversial Remarks on Lord Krishna

बिहार: भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी से भड़के सांसद पप्पू यादव, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ थाने में दी शिकायत

Tue, 03 Nov 2026 04:35 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Tue, 03 Nov 2026 04:35 PM IST
सार

भगवान श्रीकृष्ण पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ गया है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में शिकायत दर्ज कर निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

 

विज्ञापन
Purnia MP Files Police Complaint Against Dhirendra Shastri in Delhi Over Controversial Remarks on Lord Krishna
थाना में आवेदन सौंपते पप्पू यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवान श्रीकृष्ण को लेकर कथावाचक और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की एक टिप्पणी अब तूल पकड़ती जा रही है। यह विवाद राजनीतिक और कानूनी रूप ले चुका है। मामले में पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कड़ा रुख अपनाते हुए सीधे मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को सांसद पप्पू यादव दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पहुंचे और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण पर की गई टिप्पणी को करोड़ों लोगों की आस्था और धार्मिक भावनाओं से जुड़ा संवेदनशील मामला बताते हुए निष्पक्ष जांच और कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

29 अक्टूबर को कथा के दौरान की गई थी टिप्पणी
यह पूरा विवाद गत 29 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में आयोजित श्रीराम कथा के दौरान शुरू हुआ था। कथा मंच से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप और उनकी लीलाओं की तुलना करते हुए कुछ ऐसी टिप्पणियां की थीं, जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो में शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की त्रिभंग मुद्रा (तीन स्थानों से मुड़े हुए शरीर), बांसुरी बजाने की शैली और वृंदावन का जिक्र किया था। उन्होंने तुलना करते हुए कहा था कि भगवान श्रीराम का स्वरूप और जीवन सीधा है, जबकि श्रीकृष्ण का नाम, स्वरूप और खड़े होने की मुद्रा 'टेढ़ी' है। इसके अलावा उन्होंने बांसुरी और धनुष की तुलना करते हुए गाय चराने और पर्वत उठाने को लेकर भी कुछ टिप्पणियां की थीं। इसे लेकर कृष्ण भक्तों, ब्रज क्षेत्र के संतों और यादव समाज के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों का आरोप है कि इस तरह की बयानबाजी से करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है।

विज्ञापन


पढे़ं:  सात साल में एक जिले में 11 जगह जमीन खरीदी; कहां-कहां है रूबी की संपत्ति, पति के पास क्या-क्या?

विज्ञापन
विज्ञापन

पप्पू यादव ने कहा- धार्मिक भावनाओं का सम्मान जरूरी
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने इस पूरी घटना पर कड़ा ऐतराज जताते हुए स्पष्ट किया कि भगवान श्रीकृष्ण का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कार्रवाई की जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा कि आज पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ हमने मानहानि का मामला दर्ज कराया। भगवान श्रीकृष्ण करोड़ों लोगों की आस्था, श्रद्धा और विश्वास के प्रतीक हैं। उनकी गरिमा और धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। हमारी मांग है कि इस मामले में निष्पक्ष जांच हो और कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाए। आस्था और धार्मिक भावनाओं के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जा सकता।"

माफी से खत्म नहीं होगा मामला, कानूनी लड़ाई लड़ने की बात
इससे पहले भी पप्पू यादव ने सोशल मीडिया के जरिए तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि केवल माफी मांग लेने से मामला खत्म नहीं होगा। उन्होंने दोषियों को सजा दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ने की बात कही थी। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पप्पू यादव पहले भी सार्वजनिक रूप से खुद को भगवान श्रीकृष्ण का वंशज बता चुके हैं। ऐसे में इस विवाद में उनकी सीधी एंट्री से मामला और अधिक गर्मा गया है। फिलहाल पुलिस मामले के कानूनी पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed