फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   viral loco pilot travelling in second ac without duty memo tte caught indian railways

लोको पायलट के पास था थर्ड एसी का मेमो, फिर सेकेड एसी में क्यों कर रहे थे सफर? TTE से भिड़ंत का वीडियो वायरल

Mon, 26 Oct 2026 04:33 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Mon, 26 Oct 2026 04:33 PM IST
सार

सोशल मीडिय पर ट्रेन में सफर कर रहे लोको पायलट और टीटीई के बीच बहस का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर लोगों के बीच बहस छिड़ गई है। 

विज्ञापन
viral loco pilot travelling in second ac without duty memo tte caught indian railways
लोको पायलट के पास था थर्ड एसी का मेमो, फिर सेकेंड एसी में क्यों कर रहे थे सफर? TTE से भिड़ंत का वीड - फोटो : एक्स

विस्तार

ट्रेन में सफर करते समय यात्रियों के मन में कई तरह के सवाल खड़े होते हैं। ट्रेन चलाने वाले लोको पायलट अपनी ड्यूटी पर पहुंचने के लिए ट्रेन की किस कोच में सफर करते हैं? क्या वह भी टिकट खरीदते हैं? क्या टीटीई उनके टिकट या यात्रा से जुड़े दस्तावेजों की जांच सकता है? सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी इन्हीं सवालों को लेकर चर्चा हो रही है। वीडियो में लोको पायलट और टीटीई के बीच सेकेंड एसी में यात्रा करने को लेकर बहस हो रही है। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ जाता है कि आसपास बैठे यात्री भी हैरान रह जाते हैं।

विज्ञापन


सेकेंड एसी में सफर कर रहे लोकों पायलट पर टीटीई ने उठाए सवाल 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स शेयर किए गए वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लोको पायलट और टीटीईके बीच तीखी बहस हो रही है। वीडियो के मुताबिक, लोको पायलट अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे और उनके पास थर्ड एसी का ड्यूटी मेमो था। आरोप है कि इसके बावजूद वह सेकेंड एसी कोच में सफर कर रहे थे। इस पर टीटीई ने आपत्ति जताई और उनसे सेकेंड एसी में यात्रा करने की अनुमति दिखाने को कहा। हालांकि, यह वीडियो वीडियो किस ट्रेन या किस जगह का है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


टीटीई ने पूछा सेकेंड एसी में बैठने की अथॉरिटी कहां है?

वीडियो में टीटीई को यह कहते हुए सुना जा सकता कि उन्होंने लोको पायलट को बी-5 कोच में यात्रा करने की अनुमति दी थी और सीट भी बताई थी। लेकिन लोको पायलट सेकेंड एसी में बैठे हुए थे। टीटीई का कहना था कि उनके पास थर्ड एसी में यात्रा करने का ही ड्यूटी मेमो है। टीटीई ने सवाल पूछा कि अगर लोको पायलट को सेकेंड एसी में यात्रा करने की अनुमति मिली है, तो उन्हें संबंधित दस्तावेज दिखाने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि ड्यूटी मेमो में सेकेंड एसी का उल्लेख नहीं है। दरअसल, रेलवे के रनिंग स्टाफ को ड्यूटी के सिलसिले में यात्रा करने के लिए निर्धारित नियमों और अधिकृत श्रेणी का पालन करना होता है। सिर्फ रेलवे कर्मचारी होने से किसी भी श्रेणी में यात्रा करने की स्वतः अनुमति नहीं मिल जाती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


न डीजे का शोर, न पुलिस का डर! मां दुर्गा के विसर्जन में कानों में हेडफोन लगाकर झूमने लगे भक्त, वीडियो वायरल   


  

ऐसा शहर आपने शायद ही देखा होगा! सीढ़ियों पर बने घर, गाड़ियों की पार्किंग का तरीका देख चकरा जाएगा दिमाग

फोन पर वरिष्ठ अधिकारी से की शिकायत, ड्यूटी नहीं करने की कही बात

टीटीई की आपत्ति के बाद मामला और गरमा गया। वीडियो में लोको पायलट अपने वरिष्ठ अधिकारियों से फोन पर शिकायत करते नजर आते हैं। उनका आरोप था कि टीटीई उनसे बदतमीजी से बात कर रहे हैं और लगातार चिल्ला रहे हैं। फोन पर लोको पायलट कहते सुने जा सकते हैं कि इस तरह के व्यवहार से उनका दिमाग खराब हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि वह अब वहां ट्रेन का चार्ज नहीं लेंगे, जबकि उन्हें 12 घंटे की ड्यूटी करनी है। इस तरह ड्यूटी पर जाने से पहले ही लोको पायलट और टीटीई के बीच हुआ विवाद चर्चा का विषय बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed