अभिषेक शर्मा ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी: 113 रन की पारी में बने ये 13 रिकॉर्ड्स; कोहली को किस मामले में पछाड़ा?
अभिषेक शर्मा के साथ वैभव सूर्यवंशी को ओपनिंग के लिए भेजा। इसके बाद इन दोनों ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। टीम इंडिया ने भी कई रिकॉर्ड्स तोड़े हैं। अभिषेक 113 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन उनके तूफान में न्यूजीलैंड की टीम भी उड़ गई।
विस्तार
पावरप्ले में सबसे बड़े स्कोर से लेकर सबसे तेज 100 रन पूरे करने का रिकॉर्ड भारत ने तोड़ दिया। हालांकि, अभिषेक शर्मा अपने गुरु युवराज सिंह का सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। इतना ही नहीं, अभिषेक सबसे तेज टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक का अपना रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए।
उन्होंने 38 गेंद में नौ चौके और 11 छक्के की मदद से 113 रन की पारी खेली। इसके अलावा वैभव ने 19 गेंद में चार चौके और चार छक्के की मदद से 45 रन की पारी खेली। भारत ने तीसरा टी20 छह विकेट से अपने नाम किया। 199 रन का लक्ष्य भारत ने 13.2 ओवर में हासिल कर लिया। आइए देखते हैं अभिषेक और टीम इंडिया ने कौन-कौन से रिकॉर्ड्स बनाए...
1. भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के
अभिषेक शर्मा ने अपनी 113 रन की पारी में 11 छक्के लगाकर भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरा स्थान हासिल किया। वह इस सूची में शीर्ष तीन स्थान पर हैं। उन्होंने 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई में 13 छक्के लगाए थे, जो कि एक रिकॉर्ड है। अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली में 2026 में भी उन्होंने 11 छक्के लगाए थे।
|
छक्के |
बल्लेबाज |
विरोधी टीम |
स्थान, वर्ष |
|---|---|---|---|
|
13 |
अभिषेक शर्मा |
इंग्लैंड |
मुंबई, 2025 |
|
11 |
अभिषेक शर्मा |
अफगानिस्तान |
दिल्ली, 2026 |
|
11 |
अभिषेक शर्मा |
न्यूजीलैंड |
वेलिंगटन, 2026 |
|
10 |
रोहित शर्मा |
श्रीलंका |
इंदौर, 2017 |
|
10 |
संजू सैमसन |
दक्षिण अफ्रीका |
डरबन, 2024 |
|
10 |
तिलक वर्मा |
दक्षिण अफ्रीका |
जोहानिसबर्ग, 2024 |
|
10 |
ईशान किशन |
न्यूजीलैंड |
तिरुवनंतपुरम, 2026 |
अभिषेक शर्मा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की किसी एक पारी के दौरान 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में भी लगातार अपना प्रभाव छोड़ रहे हैं। वेलिंगटन में 11 छक्कों के साथ उन्होंने इस सूची में अपनी तीसरी ऐसी पारी दर्ज की। इस मामले में ऑस्ट्रिया के करनबीर सिंह पांच पारियों के साथ शीर्ष पर हैं। अभिषेक तीन बार यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
|
10 या अधिक छक्कों
|
बल्लेबाज |
टीम |
|---|---|---|
|
5 |
करनबीर सिंह |
ऑस्ट्रिया |
|
3 |
अभिषेक शर्मा |
भारत |
|
2 |
क्रिस गेल |
वेस्टइंडीज |
|
2 |
एरॉन फिंच |
ऑस्ट्रेलिया |
|
2 |
एड्रियन डनबर |
सर्बिया |
|
2 |
केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग |
जापान |
3. कुल टी20 क्रिकेट में एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के
ओवरऑल टी20 क्रिकेट में भी अभिषेक शर्मा किसी एक पारी के दौरान 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में शीर्ष दो में हैं। वेलिंगटन की पारी के साथ वह टी20 क्रिकेट में 10 या उससे अधिक छक्के लगाने के मामले में सात बार ऐसा कर चुके हैं। इस सूची में वेस्टइंडीज के क्रिस गेल 18 पारियों के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि वैभव सूर्यवंशी और करनबीर सिंह पांच-पांच बार यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
|
10 या अधिक छक्कों
|
बल्लेबाज |
|---|---|
|
18 |
क्रिस गेल |
|
7 |
अभिषेक शर्मा |
|
5 |
वैभव सूर्यवंशी |
|
5 |
करनबीर सिंह |
4. अभिषेक शर्मा ने शतक लगाकर तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में तूफानी शतक लगाकर टी20 क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने पुरुषों के टी20 क्रिकेट में 11 शतक पूरे कर विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया। कोहली के नाम 10 शतक हैं। इस सूची में अभिषेक अब बाबर आजम (13) के बाद दूसरे स्थान पर हैं, जबकि क्रिस गेल 22 शतकों के साथ शीर्ष पर काबिज हैं। क्विंटन डिकॉक और डेविड वॉर्नर के नाम भी 10-10 शतक हैं।
पुरुषों के टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक शतक
| शतक | बल्लेबाज |
|---|---|
| 22 | क्रिस गेल |
| 13 | बाबर आजम |
| 11 | अभिषेक शर्मा |
| 10 | क्विंटन डिकॉक |
| 10 | विराट कोहली |
| 10 | डेविड वॉर्नर |
5. अभिषेक ने बनाया यह भी रिकॉर्ड
वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में शतक लगाकर अभिषेक शर्मा ने पुरुषों के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी अपनी स्थिति मजबूत की। वह चार शतकों के साथ सूर्यकुमार यादव की बराबरी पर पहुंच गए हैं। इस प्रारूप में ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल और भारत के रोहित शर्मा पांच-पांच शतकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। अभिषेक और सूर्यकुमार के अलावा करणबीर सिंह तथा फिल सॉल्ट के नाम भी चार-चार शतक हैं।
पुरुषों के टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक शतक
| शतक | बल्लेबाज |
|---|---|
| 5 | ग्लेन मैक्सवेल |
| 5 | रोहित शर्मा |
| 4 | करनबीर सिंह |
| 4 | फिल सॉल्ट |
| 4 | सूर्यकुमार यादव |
| 4 | अभिषेक शर्मा |
6. 35 गेंद में शतक, सबसे तेज शतकों की सूची में अभिषेक
अभिषेक शर्मा ने वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में महज 35 गेंद में शतक जड़कर सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में जगह बनाई। पूर्ण सदस्य देशों के बीच खेले जाने वाले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में सबसे कम गेंदों में शतक का रिकॉर्ड अभिषेक के ही नाम है। उन्होंने 2026 में ही अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली में 30 गेंदों में शतक जड़ा था। वहीं, जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा और न्यूजीलैंड के फिन एलन ने 33-33 गेंद में शतक जड़ा है। रोहित शर्मा और डेविड मिलर भी 35 गेंद में शतक लगा चुके हैं।
टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज शतक (पूर्ण सदस्य देशों के बीच)
|
गेंदें |
बल्लेबाज |
टीम |
विरोधी टीम |
स्थान, वर्ष |
|---|---|---|---|---|
|
30 |
अभिषेक शर्मा |
भारत |
अफगानिस्तान |
दिल्ली, 2026 |
|
33 |
सिकंदर रजा |
जिम्बाब्वे |
गाम्बिया |
नैरोबी, 2024 |
|
33 |
फिन एलन |
न्यूजीलैंड |
दक्षिण अफ्रीका |
कोलकाता, 2026 |
|
35 |
डेविड मिलर |
दक्षिण अफ्रीका |
बांग्लादेश |
पोटचेफस्ट्रूम, 2017 |
|
35 |
रोहित शर्मा |
भारत |
श्रीलंका |
इंदौर, 2017 |
|
35 |
अभिषेक शर्मा |
भारत |
न्यूजीलैंड |
वेलिंगटन, 2026 |
टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज शतक (ओवरऑल)
|
बल्लेबाज |
गेंद |
टीम बनाम खिलाफ |
|---|---|---|
|
साहिल चौहान |
27 |
एस्टोनिया बनाम साइप्रस |
|
मुहम्मद फहद |
29 |
तुर्किये बनाम बुल्गारिया |
|
अभिषेक शर्मा |
30 |
भारत बनाम अफगानिस्तान |
|
जान निकोल लॉफ्टी-ईटन |
33 |
नामीबिया बनाम नेपाल |
|
सिकंदर रजा |
33 |
जिम्बाब्वे बनाम गाम्बिया |
|
फिन एलन |
33 |
न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका |
7. भारत ने बनाए सबसे तेज 100 रन
भारत ने पांच ओवर में 100 रन पूरे किए। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज 100 टीम रन का रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड रोमानिया के नाम था। उन्होंने 2021 में सर्बिया के खिलाफ 5.2 ओवर में 100 रन पूरे किए थे। वहीं, फुल मेंबर नेशन में यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के नाम था। उन्होंने 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5.3 ओवर में 100 रन पूरे किए थे।
टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज टीम शतक
|
ओवर |
टीमें |
स्थान |
साल |
|---|---|---|---|
|
5 ओवर |
भारत बनाम न्यूजीलैंड |
वेलिंगटन |
2026 |
|
5.2 ओवर |
रोमानिया बनाम सर्बिया |
सोफिया |
2021 |
|
5.3 ओवर |
दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज |
सेंचुरियन |
2023 |
|
5.3 ओवर |
ऑस्ट्रेलिया बनाम स्कॉटलैंड |
एडिनबर्ग |
2024 |
|
5.5 ओवर |
जिम्बाब्वे बनाम गांबिया |
नैरोबी |
2024 |
|
5.5 ओवर |
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका |
ओल्ड ट्रैफर्ड |
2025 |
8. अभिषेक-वैभव की साझेदारी ने भी बनाया रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने वेलिंगटन में तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में 133 रन की साझेदारी कर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाया। दोनों ने तेजी से रन बटोरते हुए 100 या उससे अधिक रन की ओपनिंग साझेदारी में रन रेट के मामले में पूर्ण सदस्य देशों के बीच नया रिकॉर्ड बनाया। उनकी साझेदारी के दौरान रन रेट 18.13 रन प्रति ओवर रहा। इस सूची में जोस बटलर और फिल सॉल्ट की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2025 में बनी साझेदारी दूसरे स्थान पर है।
टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 या उससे अधिक रन की
ओपनिंग साझेदारी का सबसे तेज रन रेट (पूर्ण सदस्य देशों के बीच)
|
रन रेट |
बल्लेबाज |
विरोधी टीम |
स्थान, वर्ष |
|---|---|---|---|
|
18.13 |
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी |
न्यूजीलैंड |
वेलिंगटन, 2026 |
|
16.08 |
जोस बटलर, फिल सॉल्ट |
दक्षिण अफ्रीका |
ओल्ड ट्रैफर्ड, 2025 |
|
15.00 |
हाशिम अमला, एबी डिविलियर्स |
इंग्लैंड |
जोहानिसबर्ग, 2016 |
|
15.00 |
ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मरुमानी |
सेशेल्स |
नैरोबी, 2024 |
|
14.83 |
शाई होप, एविन लुईस |
इंग्लैंड |
ग्रोस आइलेट, 2024 |
|
14.44 |
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन |
अफगानिस्तान |
दिल्ली, 2026 |
9. पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन
भारत ने पावरप्ले यानी शुरुआती छह ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 118 रन बनाए थे। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड रोमानिया के नाम था। उसने 2021 में सर्बिया के खिलाफ बिना विकेट गंवाए 116 रन बनाए थे। वहीं, फुल मेंबर नेशन में यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था। उसने 2024 में स्कॉटलैंड के खिलाफ पावरप्ले में एक विकेट पर 113 रन बनाए थे।
पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय में पहले छह ओवरों में 100+ रन के स्कोर
|
स्कोर |
टीम |
विपक्षी टीम |
मैदान |
साल |
|---|---|---|---|---|
|
118/0 |
भारत |
न्यूजीलैंड |
वेलिंगटन |
2026 |
|
116/0 |
रोमानिया |
सर्बिया |
सोफिया |
2021 |
|
113/1 |
ऑस्ट्रेलिया |
स्कॉटलैंड |
एडिनबर्ग |
2024 |
|
103/1 |
जिम्बाब्वे |
गांबिया |
नैरोबी (आरएससी) |
2024 |
|
102/0 |
दक्षिण अफ्रीका |
वेस्टइंडीज |
सेंचुरियन |
2023 |
|
100/0 |
इंग्लैंड |
दक्षिण अफ्रीका |
ओल्ड ट्रैफर्ड |
2025 |
|
100/0 |
भारत |
अफगानिस्तान |
दिल्ली |
2026 |
10. भारत ने 2.2 ओवर में पूरे किए 50 रन
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में तूफानी शुरुआत करते हुए महज 2.2 ओवर में 50 रन पूरे कर लिए। इस प्रदर्शन के साथ भारतीय टीम टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे कम ओवरों में 50 रन पूरे करने वाली टीमों की सूची में संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गई। भारत ने पापुआ न्यू गिनी और रोमानिया की बराबरी की, जिन्होंने भी 2.2 ओवर में यह आंकड़ा छुआ था। हालांकि, पूर्ण सदस्य देशों में यह सबसे तेज टीम 50 रन है।
टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे कम ओवरों में 50 रन पूरे करने वाली टीमें
|
ओवर |
टीम |
विरोधी टीम |
स्थान, वर्ष |
|---|---|---|---|
|
2.2 |
पापुआ न्यू गिनी |
वानुआतु |
पोर्ट मोरेस्बी, 2019 |
|
2.2 |
रोमानिया |
सर्बिया |
सोफिया, 2021 |
|
2.2 |
भारत |
न्यूजीलैंड |
वेलिंगटन, 2026 |
|
2.3 |
फिलीपींस |
इंडोनेशिया |
बाली, 2023 |
|
2.4 |
न्यूजीलैंड |
स्कॉटलैंड |
द ओवल, 2009 |
|
2.4 |
न्यूजीलैंड |
इंग्लैंड |
ऑकलैंड, 2019 |
|
2.4 |
दक्षिण अफ्रीका |
वेस्टइंडीज |
सेंचुरियन, 2023 |
11. युवराज का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके अभिषेक
टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो पूर्ण सदस्य (फुल मेंबर) टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों में सबसे तेज 50 रन पूरे करने वाले बल्लेबाजों की सूची में युवराज सिंह शीर्ष पर हैं। उन्होंने 2007 में डरबन में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 12 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। अभिषेक यह रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। उन्होंने वेलिंगटन में 15 गेंदों में 50 रन पूरे किए। इस सूची में अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर भी हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ गुवाहाटी में 2026 में 14 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। शिवम दुबे और क्विंटन डिकॉक भी 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ चुके हैं।
टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज 50 रन
|
गेंदें |
बल्लेबाज |
विपक्षी टीम |
मैदान |
साल |
|---|---|---|---|---|
|
12 |
युवराज सिंह |
इंग्लैंड |
डरबन |
2007 |
|
14 |
कॉलिन मुनरो |
श्रीलंका |
ऑकलैंड |
2016 |
|
14 |
अभिषेक शर्मा |
न्यूजीलैंड |
गुवाहाटी |
2026 |
|
15 |
क्विंटन डिकॉक |
वेस्टइंडीज |
सेंचुरियन |
2023 |
|
15 |
शिवम दुबे |
न्यूजीलैंड |
विशाखापत्तनम |
2026 |
|
15 |
अभिषेक शर्मा |
न्यूजीलैंड |
वेलिंगटन |
2026 |
अभिषेक शर्मा टी20 अंतरराष्ट्रीय में पारी की पहली गेंद पर छक्का लगाने के मामले में भी सबसे आगे हैं। उन्होंने आठ बार पहली गेंद पर छक्का जड़ा है। अफगानिस्तान के शफीकुल्लाह शिनवारी छह बार ऐसा कर चुके हैं, जबकि सूर्यकुमार यादव के नाम पांच बार पहली गेंद पर छक्का लगाने का रिकॉर्ड है। यह आंकड़ा बताता है कि अभिषेक पारी की शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाने के लिए जाने जाते हैं।
टी20 अंतरराष्ट्रीय में पारी की पहली गेंद पर सबसे ज्यादा छक्के
|
छक्के |
बल्लेबाज |
टीम |
|---|---|---|
|
8 |
अभिषेक शर्मा |
भारत |
|
6 |
शफीकुल्लाह शिनवारी |
अफगानिस्तान |
|
5 |
सूर्यकुमार यादव |
भारत |
|
4 |
पॉल स्टर्लिंग |
आयरलैंड |
|
4 |
कॉलिन मुनरो |
न्यूजीलैंड |
|
4 |
मोहम्मद नवीद |
यूएई |
भारत ने वेलिंगटन में पारी के पहले ही ओवर में 26 रन बटोरे। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे महंगे पहले ओवर की बराबरी है। इससे पहले माल्टा के वरुण थामोथरम ने मई 2023 में जिब्राल्टर के खिलाफ पारी के पहले ओवर में 26 रन दिए थे। भारतीय बल्लेबाजों की आक्रामक शुरुआत ने मैच के शुरुआती स्टेज में ही मुकाबले का रुख भारत की ओर मोड़ दिया था।