{"_id":"6ae73b26f95909d4600a35a8","slug":"a-one-and-a-half-year-old-girl-died-after-drowning-in-a-bucket-full-of-water-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-106120-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पानी से भरी बाल्टी में डूबने से डेढ़ साल की बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पानी से भरी बाल्टी में डूबने से डेढ़ साल की बच्ची की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। आईएमटी मानेसर क्षेत्र के बास गांव में पानी से भरी बाल्टी में गिरने से डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की पहचान पिंकी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, परिवार मूल रूप से जालौन के सरावन गांव का रहने वाला है। परिवार पिछले पांच महीने से बास गांव में किराये के मकान में रह रहा था। बच्ची के पिता फैक्टरी में काम करते हैं। परिवार में तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बड़े बेटे हैं, जिनकी उम्र तीन और चार साल है।
शनिवार शाम तीनों बच्चे घर में खेल रहे थे। उस समय पिता काम पर पर गए हुए थे और मां घर के काम कर रही थी। खेलते-खेलते पिंकी बाथरूम में चली गई और वहां पानी से भरी बाल्टी में मुंह के बल गिर गई। कुछ देर बाद मां ने बच्ची को बाल्टी में देखा तो तुरंत उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंची। वहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर आईएमटी मानेसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। एसीपी मानेसर अर्जुन देव ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की गई है। पुलिस हादसे के संबंध में जांच कर रही है।