फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Another former minister in the Mamata government faces legal action; Indranil Sen arrested

पश्चिम बंगाल: ममता सरकार के एक और पूर्व मंत्री पर शिकंजा, दुर्गा पूजा पास मामले में इंद्रनील सेन गिरफ्तार

Wed, 28 Oct 2026 06:10 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी डिजिटल ब्यूरो ,अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो ,अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 28 Oct 2026 06:10 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक इंद्रनील सेन को दुर्गा पूजा पास बिक्री मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उनकी संस्था ने यूनेस्को के नाम पर महंगे पास बेचे। पुलिस के मुताबिक, सेन ने जांच में सहयोग नहीं किया। 

विज्ञापन
Another former minister in the Mamata government faces legal action; Indranil Sen arrested
गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक इंद्रनील सेन को बुधवार को दुर्गा पूजा के पास बेचने में कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। कोलकाता पुलिस ने उन्हें साल्टलेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय से बाहर निकलते ही हिरासत में ले लिया। पुलिस का दावा है कि बार-बार तलब किए जाने के बावजूद सेन ने जांच में सहयोग नहीं किया।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर सेन निर्धारित समय पर ईडी कार्यालय पहुंचे थे। उनसे पूछताछ के दौरान ही परिसर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया था। जैसे ही वह कार्यालय से बाहर निकले, पुलिस अधिकारियों ने उन्हें गाड़ी में बैठा लिया। इस मामले में पूर्व मंत्री सुजीत बोस के बाद तत्कालीन ममता बनर्जी सरकार के एक और पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन


यूनेस्को के नाम पर पास बेचने का आरोप
यह मामला दुर्गा पूजा के दौरान विशेष दर्शन और प्रिव्यू शो के नाम पर महंगे पास बेचने से जुड़ा है। आरोप है कि इंद्रनील सेन और उनकी पत्नी मधुचंदा सेन से जुड़ी संस्था मासआर्ट ने दुर्गा पूजा को यूनेस्को से मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान का इस्तेमाल कर लोगों को पास बेचे। शिकायत में संस्था पर यूनेस्को का आधिकारिक साझेदार होने का भ्रामक दावा करने का भी आरोप लगाया गया है। जून में इस मामले में कोलकाता के बोबाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। ईडी ने भी कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के तहत सेन से पूछताछ की और उनसे जुड़े कई ठिकानों पर तलाशी ली थी। जांच एजेंसियों को संदेह है कि पास की बिक्री से जुटाई गई रकम में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुईं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed