फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   delhi india bloc rally ramlila maidan rahul gandhi CTI warns business impact diwali

'दुकानें बंद रहेंगी तो खरीदारी कहां से होगी?': राहुल गांधी की अपील पर व्यापारियों का तीखा सवाल; फिर लिखा पत्र

Sun, 01 Nov 2026 11:33 AM IST
अमन मौर्या आईएएनएस, नई दिल्ली
आईएएनएस, नई दिल्ली Published by: अमन मौर्या Updated Sun, 01 Nov 2026 11:33 AM IST
सार

दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली के चलते सीटीआई ने 2.5 लाख दुकानें बंद रहने और 10-12 हजार करोड़ के कारोबार के प्रभावित होने की आशंका जताई है। व्यापारियों ने राहुल गांधी को चौथा पत्र लिखकर दिवाली सीजन में अपनी आजीविका बचाने की अपील की है।

विज्ञापन
delhi india bloc rally ramlila maidan rahul gandhi CTI warns business impact diwali
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली को लेकर राजधानी के व्यापारियों ने चिंता जताई है। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने रैली के कारण दिल्ली के करीब 2.5 लाख दुकानों के बंद रहने की आशंका जताई है। इससे लगभग 80 फीसदी कारोबार ठप हो सकता है। व्यापारी संगठन का दावा है कि रैली के चलते दिल्ली के प्रमुख बाजारों में 10 से 12 हजार करोड़ रुपये के दैनिक कारोबार पर असर पड़ सकता है। सीटीआई के चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि राहुल गांधी ने रैली में आने वाले लोगों से स्थानीय बाजारों में खरीदारी करने की अपील की है, लेकिन जब दुकानें ही बंद रहेंगी तो लोग खरीदारी कहां करेंगे?
विज्ञापन


सीटीआई के मुताबिक, रामलीला मैदान के पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाली करीब तीन लाख दुकानों में से लगभग 2.5 लाख दुकानें बंद रह सकती हैं। रैली के कारण 10 किलोमीटर के दायरे में यातायात और माल की आवाजाही भी प्रभावित होने की आशंका है। इससे मध्य दिल्ली और पुरानी दिल्ली के बाजारों में दिवाली से पहले खरीदारी का कारोबार प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र में सीटीआई ने क्या कहा?
व्यापारियों के संगठन ने इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चौथा पत्र लिखा है। संगठन ने राहुल गांधी के उस वीडियो संदेश का स्वागत किया, जिसमें उन्होंने रैली में शामिल होने वाले लोगों से दिल्ली के बाजारों में जाकर खरीदारी करने और व्यापारियों का समर्थन करने की अपील की थी। हालांकि, सीटीआई का कहना है कि जमीनी स्थिति अलग है और दुकानदारों के साथ ग्राहकों में भी डर और अनिश्चितता का माहौल है।

भाजपा का एजेंट के आरोप पर क्या कहा?
गोयल ने व्यापारियों को भाजपा का एजेंट बताए जाने के आरोपों को भी खारिज किया। उन्होंने कहा कि करीब 100 प्रमुख बाजार एसोसिएशनों ने रैली स्थगित करने की अपील की थी। यह मांग किसी राजनीतिक दल के समर्थन या विरोध में नहीं, बल्कि दिवाली के व्यस्त कारोबारी सीजन में व्यापारियों की आजीविका बचाने के लिए की गई थी।


उन्होंने कहा, 'हम व्यापारी हैं, भाजपा के एजेंट नहीं। इन बाजार एसोसिएशनों का किसी राजनीतिक दल से लेना-देना नहीं है। हमारा काम व्यापार करना है, राजनीति नहीं। हम किसी पार्टी के पक्ष या विपक्ष में नहीं हैं। हम केवल दिवाली के व्यस्त सीजन में अपनी आजीविका बचाने की अपील कर रहे हैं।' सीटीआई ने कहा कि रैली स्थल के 10 किलोमीटर के दायरे में माल की ढुलाई बुरी तरह प्रभावित हो सकती है। सामान की लोडिंग और अनलोडिंग भी बंद रहने की आशंका है।

15 से 20 हजार वाहनों की पार्किंग पर भी सवाल
गोयल ने रैली में आने वाले लोगों के परिवहन और पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि रैली में लोगों को लाने के लिए अनुमानित 15 से 20 हजार बसों, कारों और टेंपो को कहां खड़ा किया जाएगा? उनके मुताबिक, जेएलएन मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग, अजमेरी गेट और चांदनी चौक रोड पर वाहनों की आवाजाही और पार्किंग के कारण मध्य दिल्ली और पुरानी दिल्ली में भारी जाम लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed