फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rg-kar-victim-mother-ratna-debnath-unhappy-cbi-probe-medical-college-corruption

आरजी कर मामला: जांच की प्रगति से नाखुश पीड़िता की मां ने उठाए सवाल, सीबीआई से कहा- काम नहीं कर सकते तो हट जाएं

Mon, 02 Nov 2026 10:01 AM IST
देवेश त्रिपाठी पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Mon, 02 Nov 2026 10:01 AM IST
सार

आरजी कर अस्पताल दुष्कर्म-हत्या मामले की पीड़िता की मां और भाजपा विधायक रत्ना देबनाथ ने जांच की रफ्तार पर असंतोष जताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बावजूद मेडिकल कॉलेजों में भ्रष्टाचार जारी है।

विज्ञापन
rg-kar-victim-mother-ratna-debnath-unhappy-cbi-probe-medical-college-corruption
आरजी कर पीड़िता की मां और भाजपा विधायक रत्ना देबनाथ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक और आरजी कर अस्पताल दुष्कर्म-हत्या मामले की पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ ने जांच की प्रगति पर असंतोष जताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बावजूद मेडिकल कॉलेजों में भ्रष्टाचार कम नहीं हुआ है।
विज्ञापन


पानीहाटी से विधायक देबनाथ ने संकेत दिया कि वह न्याय की मांग और मेडिकल कॉलेजों से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात करेंगी। देबनाथ ने कहा, "सरकार बदलने के बावजूद वही लोग अब भी मौजूद हैं। भ्रष्टाचार में कोई कमी नहीं आई है।"
विज्ञापन


सीबीआई की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
आरजी कर दुष्कर्म-हत्या मामले की जांच को लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि उनके परिवार ने कभी भी मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी से कराने की मांग नहीं की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सीबीआई जांच में कोई खास प्रगति नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "अगर वे अपना काम नहीं कर सकते तो उन्हें हट जाना चाहिए।" पीड़िता के माता-पिता पहले भी कई बार जांच पर असंतोष जता चुके हैं। उनका कहना है कि जिन लोगों को वे इस अपराध में शामिल मानते हैं, उन्हें अब तक न्याय के दायरे में नहीं लाया गया है।

सीएम शुभेंदु के सामने उठेगा मेडिकल कॉलेजों में भ्रष्टाचार का मामला
कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। अदालत ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लिया था। विधायक ने यह भी दावा किया कि उन्हें अलग-अलग मेडिकल कॉलेजों में कथित भ्रष्टाचार से जुड़ी कई फाइलें मिली हैं। वह चाहती हैं कि इन आरोपों की जांच कराई जाए।


उन्होंने कहा, "मैं यह मामला मुख्यमंत्री के सामने उठाऊंगी।" देबनाथ ने भाजपा में शामिल होते समय कहा था कि सरकार में बदलाव के बिना उनकी बेटी को न्याय मिलना मुश्किल होगा। इसके बाद उन्होंने 2026 के विधानसभा चुनाव में पानीहाटी सीट से जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed