फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RITES Deputy General Manager HR Recruitment 2026: Apply Online for 3 Vacancies, Eligibility and Salary

एमबीए वालों के लिए 2 लाख तक वेतन वाली नौकरी: राइट्स लिमिटेड में डिप्टी जीएम की भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन?

Tue, 03 Nov 2026 06:06 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 03 Nov 2026 06:06 PM IST
सार

राइट्स लिमिटेड ने डिप्टी जनरल मैनेजर (एचआर) के पदों पर भर्ती निकाली है। एचआर या इससे जुड़े विषय में निर्धारित डिग्री (पात्रता) रखने वाले अभ्यर्थियों को 70 हजार से 2 लाख प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। पंजीकरण आज से शुरू हो गए हैं। भर्ती की पूरी जानकारी पढ़ें...
 

विज्ञापन
RITES Deputy General Manager HR Recruitment 2026: Apply Online for 3 Vacancies, Eligibility and Salary
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

राइट्स लिमिटेड ने डिप्टी जनरल मैनेजर (एचआर) के पदों पर नियमित भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत कुल 3 पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज, 3 नवंबर 2026 से शुरू हो गई है। योग्य उम्मीदवार 2 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास एचआर या इससे जुड़े विषय में MBA, PGDBA, PGDBM, PGDM या अन्य मान्य स्नातकोत्तर डिग्री/डिप्लोमा के साथ कम से कम 11 वर्ष का संबंधित अनुभव होना चाहिए। चयन प्रक्रिया में दस्तावेजों की जांच और व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को E-4 ग्रेड में 70,000 से 2,00,000 रुपये के वेतनमान पर नियुक्त किया जाएगा।

विज्ञापन

भर्ती की महत्वपूर्ण तारीखें

आवेदन और पात्रता से जुड़ी प्रमुख तारीखें इस प्रकार हैं:

विवरण तारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू 3 नवंबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख 2 दिसंबर 2026
आयु और अनुभव की गणना की कटऑफ तारीख 2 दिसंबर 2026
शैक्षणिक योग्यता की कटऑफ तारीख 2 दिसंबर 2026


पदों का विवरण और श्रेणीवार रिक्तियां
राइट्स ने नोटिस No. RG/31-R1/25 के तहत डिप्टी जनरल मैनेजर (HR) के कुल 3 पदों पर भर्ती निकाली है।

 
श्रेणी पदों की संख्या
सामान्य (UR) 1
ओबीसी (NCL) 1
एसटी 1
कुल 3

शैक्षणिक योग्यता: एचआर में विशेषज्ञता जरूरी

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास मानव संसाधन या इससे जुड़े विषयों में मान्य स्नातकोत्तर डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। मान्य योग्यताएं इस प्रकार हैं:

विज्ञापन
  • MBA
  • PGDBA
  • PGDBM
  • PGDM
  • PGDHRM
  • मानव संसाधन (HR)
  • कार्मिक प्रबंधन (Personnel Management)
  • औद्योगिक संबंध (Industrial Relations)
  • श्रम कल्याण (Labour Welfare)
  • मास्टर ऑफ ह्यूमन रिसोर्स एंड ऑर्गेनाइजेशनल डेवलपमेंट (MHROD)

इसके अलावा, उम्मीदवार को विश्वविद्यालय या संस्थान की ओर से जारी ऐसा प्रमाणपत्र देना होगा, जिसमें HR, Personnel Management, Industrial Relations या Labour Welfare में विशेषज्ञता स्पष्ट रूप से दर्ज हो। केवल स्व-घोषणा या स्वयं दिया गया प्रमाणपत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूनतम अंक कितने होने चाहिए?

उम्मीदवार की श्रेणी न्यूनतम अंक
सामान्य (UR) और EWS 60%
SC, ST, OBC-NCL और PwBD 50%


आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवार यदि अनारक्षित पद के लिए आवेदन करते हैं, तो उन पर भी सामान्य/ईडब्ल्यूएस के लिए निर्धारित 60 प्रतिशत अंकों का नियम लागू होगा।

11 साल का संबंधित कार्य अनुभव अनिवार्य

उम्मीदवार के पास निर्धारित शैक्षणिक योग्यता प्राप्त करने के बाद एचआर क्षेत्र में कम से कम 11 साल का अनुभव होना चाहिए। इस अनुभव की गणना 2 दिसंबर 2026 तक की जाएगी। अनुभव निर्धारित क्षेत्रों में होना चाहिए।

आयु सीमा और श्रेणीवार छूट

इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 41 वर्ष है। आयु की गणना 2 दिसंबर 2026 के आधार पर होगी।

 
श्रेणी आयु में छूट अधिकतम आयु
सामान्य/EWS कोई छूट नहीं 41 वर्ष
SC/ST 5 वर्ष 46 वर्ष
OBC-NCL 3 वर्ष 44 वर्ष
PwBD 10 वर्ष श्रेणी के अनुसार
जम्मू-कश्मीर के अधिवासी उम्मीदवार 5 वर्ष 46 वर्ष
RITES के नियमित/संविदा कर्मचारी 5 वर्ष 46 वर्ष

चयन कैसे होगा?

  1. दस्तावेजों की प्रारंभिक जांच: ऑनलाइन आवेदन और अपलोड किए गए दस्तावेजों की जांच की जाएगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों और दस्तावेजों में कमी की जानकारी राइट्स की वेबसाइट पर दी जाएगी।
  2. दस्तावेज सत्यापन: इंटरव्यू से पहले मूल प्रमाणपत्रों की जांच होगी। सत्यापन में सफल उम्मीदवार ही अगले चरण में पहुंचेंगे।
  3. व्यक्तिगत साक्षात्कार: तकनीकी दक्षता, व्यक्तित्व, संवाद क्षमता और कार्यकारी योग्यता का मूल्यांकन किया जाएगा।
  4. मेडिकल जांच: अंतिम नियुक्ति राइट्स के निर्धारित चिकित्सा मानकों के अनुसार फिट घोषित होने पर निर्भर करेगी।
     

वेतनमान और मिलने वाली सुविधाएं

चयनित उम्मीदवारों को नियमित आधार पर एग्जीक्यूटिव ई-4 ग्रेड में नियुक्त किया जाएगा।

 
विवरण जानकारी
पद डिप्टी जनरल मैनेजर (HR)
ग्रेड ई-4
वेतनमान 70,000-2,00,000 रुपये
शुरुआती बेसिक पे 70,000 रुपये
 

बेसिक पे के अलावा चयनित अधिकारियों को कंपनी के नियमों के अनुसार कई सुविधाएं मिलेंग, जैसे महंगाई भत्ता, अन्य भत्ते, परफॉर्मेंस रिलेटेड पे, आवास सुविधा, चिकित्सा सुविधा आदि।


यह भी पढ़ें: राइट्स में सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती, 39,137 तक सैलरी, कौन कर सकता है आवेदन?
 

आवेदन शुल्क कितना लगेगा?

उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन के दौरान निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।

 
श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य (UR)/OBC 600 रुपये
EWS/SC/ST/PwBD 300 रुपये
 

इसके अतिरिक्त लागू GST और बैंक शुल्क भी देना होगा।

 

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार राइट्स की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। डाक या कूरियर से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन करने के चरण इस प्रकार हैं:

  1. सबसे पहले RITES की आधिकारिक वेबसाइट rites.com पर जाएं।
  2. वेबसाइट पर Career सेक्शन खोलें।
  3. संबंधित भर्ती विज्ञापन RG/31-R1/25 को चुनें।
  4. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके अपनी Registration Number प्राप्त करें।
  5. आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, कार्य अनुभव और श्रेणी से जुड़ी जानकारी भरें।
  6. आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की हुई PDF फाइल अपलोड करें।
  7. अपनी श्रेणी के अनुसार 600 या 300 रुपये का आवेदन शुल्क और लागू अतिरिक्त शुल्क जमा करें।
  8. भुगतान सफल होने के बाद इनवॉइस डाउनलोड करें।
  9. अंतिम रूप से जमा किए गए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाल लें।
  10. प्रिंट किए गए आवेदन फॉर्म पर हस्ताक्षर करके उसे दस्तावेज सत्यापन के लिए सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed