फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Betul News ›   Major setback for BJP - Chetram Manekar, two-time MLA from Amla passes away

बैतूल: आमला से दो बार विधायक रहे चेतराम मानेकर का निधन, लंबे समय से थे अस्वस्थ; एम्स में ली आखिरी सांस

Sun, 01 Nov 2026 01:05 PM IST
बैतूल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Published by: बैतूल ब्यूरो Updated Sun, 01 Nov 2026 01:05 PM IST
सार

बैतूल की आमला-सारनी सीट से दो बार विधायक रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता चेतराम मानेकर का 1 नवंबर 2026 को एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे। उनकी अंतिम यात्रा 2 नवंबर को सुबह 10 बजे बैतूल स्थित निवास से गंज मोक्षधाम के लिए निकलेगी।

विज्ञापन
Major setback for BJP - Chetram Manekar, two-time MLA from Amla  passes away
आमला से दो बार विधायक रहे चेतराम मानेकर का निधन

विस्तार

बैतूल जिले की आमला-सारनी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता चेतराम मानेकर का रविवार 1 नवंबर 2026 को सुबह एम्स हॉस्पिटल में दुखद निधन हो गया है। बताया जा रहा कि वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर लगते ही पूरे बैतूल जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। जिले के राजनीतिक सामाजिक और व्यापारी संगठनों सहित आम लोगों में शोक व्याप्त है। सभी ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- उज्जैन में जहरीली गैस से चार मौतें: चैंबर देखने एक उतरा था, उसे बचाने में तीन और मारे गए; गेट काटकर निकाला
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार उनकी अंतिम यात्रा 2 नवंबर को सुबह 10 बजे के लगभग उनके बैतूल स्थित निज निवास से गंज मोक्षधाम के लिए निकलेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। चेतराम मानेकर बैतूल जिले की राजनीति का एक बड़ा और कद्दावर नाम था। वे भाजपा के समर्पित जमीनी और सरल स्वभाव के नेता माने जाते थे। वे आमला विधानसभा सीट से दो बार विधायक चुने गए थे। 2008 में जब परिसीमन के बाद सारनी आमला विधानसभा का हिस्सा बना तब वे भाजपा के टिकट पर करीब 29 हजार वोटों से शानदार जीत दर्ज कर पहली बार विधानसभा में पहुंचे। इसके बाद 2013 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने इतिहास रच दिया। 2013 में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को 39 हजार 602 वोटों के भारी अंतर से हराया था। यह जीत आज भी आमला विधानसभा के इतिहास की सबसे बड़ी जीत के रूप में दर्ज है। यह रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2013 में उनकी लोकप्रियता चरम पर थी। 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया और डॉ योगेश पंडाग्रे को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन क्षेत्र में उनका जनाधार और पकड़ हमेशा बनी रही। विधायक रहते हुए उन्होंने शासकीय डॉ. अंबेडकर महाविद्यालय आमला में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष के रूप में दो बार कार्यभार संभाला और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए। उनका पूरा जीवन जनसेवा के लिए समर्पित रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed