फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चमोली हेलीकॉप्टर क्रैश: नाच गा रहे थे यात्री, चंद मिनटों में मातम में बदली खुशियां, घर भेजा था आखिरी वीडियो

Sun, 01 Nov 2026 11:21 AM IST
Alka Tyagi प्रदीप भंडारी, संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योर्तिमठ(चमोली)
प्रदीप भंडारी, संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योर्तिमठ(चमोली) Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 01 Nov 2026 11:21 AM IST
सार

शुक्रवार को बदरीनाथ धाम से सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट के लिए रवाना हुआ हेलीकॉप्टर ज्योतिर्मठ क्षेत्र में पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इससे पहले यात्री होटल में थे और हंसी खुशी नाच गा रहे थे। कुछ देर बाद वे रवाना हुए और हादसा हो गया।

विज्ञापन
Jyotirmath helicopter crash Passengers were excited before boarding the helicopter sent  video home
हेलीकॉप्टर क्रैश - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

बदरीनाथ की यात्रा पर आए कर्नाटक के पांच तीर्थयात्री लौटते समय बेहद खुश थे। बदरीनाथ में बिताए पलों को यादगार बनाने के लिए उन्होंने होटल में खुशी मनाते हुए वीडियो बनाया और उसे अपने घर भी भेजा।



उन्हें क्या पता था कि यह उनकी जिंदगी का यह आखिरी वीडियो होगा। हेलीकॉप्टर के उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद हादसा हो गया और सभी छह लोगों की मौत हो गई।

चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: जवानों ने दुर्गम रास्ते पार कर सभी छह मृतकों के शव खाई से निकाले, ज्योतिर्मठ पहुंचाए

Trending Videos
Jyotirmath helicopter crash Passengers were excited before boarding the helicopter sent  video home
हेलीकॉप्टर क्रैश से पहले मृतक यात्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कर्नाटक के पांच तीर्थयात्री बृहस्पतिवार को हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ पहुंचे थे। शुक्रवार को भगवान नारायण के दर्शन के बाद वे देश के प्रथम गांव माणा घूमने गए। वहां से लौटकर अपने होटल पहुंचे। होटल से निकलने से पहले पांचों श्रद्धालु काफी खुश थे।

Jyotirmath helicopter crash Passengers were excited before boarding the helicopter sent  video home
हेलीकॉप्टर क्रैश से पहले मृतक यात्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उन्होंने अपनी बदरीनाथ यात्रा को यादगार बनाने के लिए वीडियो बनाया जिसमें वे नाचते-गाते नजर आ रहे हैं। दोपहर 1:15 बजे हेलीकॉप्टर बदरीनाथ से देहरादून के लिए रवाना हुआ लेकिन कुछ ही मिनटों में यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jyotirmath helicopter crash Passengers were excited before boarding the helicopter sent  video home
बदरीनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हादसे में पांचों श्रद्धालुओं के साथ पायलट की भी मौत हो गई। यात्रियों का वीडियो खुशी से भरा था। चंद मिनटों में उनकी जिंदगी मातम में बदल गई। बता दें कि शुक्रवार सुबह मौसम खराब होने के चलते कुछ देर के लिए हेली सेवाएं रोक दी गई थीं। हालांकि, बाद में सेवाएं फिर बहाल कर दी गईं।

विज्ञापन
Jyotirmath helicopter crash Passengers were excited before boarding the helicopter sent  video home
बदरीनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जिस समय हेलीकॉप्टर ने बदरीनाथ से उड़ान भरी, उस समय क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ था और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही थी। ऐसे में खराब मौसम के बावजूद हेलिकॉप्टर को उड़ान की अनुमति कैसे मिली, यह बड़ा सवाल बन गया है। इस घटना ने छह परिवारों को ऐसे जख्म दिए हैं, जिन्हें भर पाना आसान नहीं होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed