{"_id":"6ae5a8ba7ebc07de2e09c796","slug":"elderly-man-dies-after-being-hit-by-a-motorcycle-incident-occurs-in-bahariya-rider-flees-the-scene-along-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : बाइक की की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, बहरिया में हुआ हादसा, चालक वाहन समेत फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्रयागराज : बाइक की की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, बहरिया में हुआ हादसा, चालक वाहन समेत फरार
Sat, 31 Oct 2026 02:07 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाईपुर (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाईपुर (प्रयागराज)
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:07 PM IST
सार
बहरिया क्षेत्र के दोनैया चौराहे पर सब्जी मंडी के पास शुक्रवार शाम करीब सात बजे सड़क पार कर रहे 58 वर्षीय सालिकराम यादव को तेज रफ्तार टीवीएस एक्सएल ने टक्कर मार दी। धमौर निवासी सालिकराम पैदल अपने घर जा रहे थे।
विज्ञापन
सालिकराम यादव। फाइल फोटो
- फोटो : संवाद।
विस्तार
बहरिया क्षेत्र के दोनैया चौराहे पर सब्जी मंडी के पास शुक्रवार शाम करीब सात बजे सड़क पार कर रहे 58 वर्षीय सालिकराम यादव को तेज रफ्तार टीवीएस एक्सएल ने टक्कर मार दी। धमौर निवासी सालिकराम पैदल अपने घर जा रहे थे। वह शराब के ठेके के पास सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान करनाईपुर की तरफ से आ रहे टीवीएस एक्सएल सवार ईशान ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल सालिकराम को परिजन और स्थानीय लोग तत्काल एसआरएन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, हादसे के बाद चालक ईशान मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची बहरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सालिकराम की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। उनके बेटे हर्षवर्धन, राजवर्धन और कीर्तिवर्धन का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता की मौत से तीनों बेटों के सिर से साया उठ गया। परिजनों का विलाप सुनकर गांव के लोग भी भावुक हो गए। मृतक के बेटे राजवर्धन ने बहरिया थाने में तहरीर देकर वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन