{"_id":"6ae61bcd7fc1ccafb5011c21","slug":"bullion-market-decked-up-for-dhanteras-showcasing-a-wealth-of-new-designs-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-168273-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: धनतेरस के लिए सज गया सराफा बाजार, नए डिजाइन की बहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: धनतेरस के लिए सज गया सराफा बाजार, नए डिजाइन की बहार
विज्ञापन
शनिवार को शहजादपुर में सर्राफा दुकान पर आभूषण की खरीददारी करती महिलाएं। व्यापारी
अंबेडकरनगर। धनतेरस और दीपावली को लेकर सराफा बाजार में तैयारियां तेज हो गई हैं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कारोबारियों ने आभूषणों के नए संग्रह बाजार में उतारे हैं। सोने की ऊंची कीमतों को देखते हुए इस बार हल्के वजन के गहनों पर खास जोर है। वहीं, चांदी की मूर्तियों, सिक्कों और पूजा की थालियों की भी मांग बढ़ रही है। ग्राहकों को लुभाने के लिए कारोबारी बनवाई शुल्क में छूट के साथ कीमतों के उतार-चढ़ाव से राहत देने वाली योजनाएं भी पेश कर रहे हैं।
18 कैरेट के साथ 9 और 14 कैरेट के गहने
सोने की बढ़ती कीमतों के कारण ग्राहकों का रुझान हल्के और कम वजन वाले आभूषणों की ओर बढ़ा है। इसे देखते हुए बाजार में 18 कैरेट के साथ 9 और 14 कैरेट के गहने भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इनकी कीमत अपेक्षाकृत कम होने से सीमित बजट वाले ग्राहक भी अपनी पसंद के आभूषण खरीद सकते हैं।
भाव कम होने पर मिलेगा कम कीमत का लाभ
एसआर ज्वेल्स के एमडी एवं सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष शौर्य सेठ ने बताया कि सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव को देखते हुए गोल्ड रेट प्रोटेक्शन सुविधा शुरू की गई है। इसके तहत बुकिंग के बाद सुपुर्दगी के समय सोने का भाव कम होने पर ग्राहक को कम दर का लाभ मिलेगा, जबकि भाव बढ़ने पर बुकिंग के समय तय दर ही लागू होगी। उन्होंने बताया कि पिछले साल दीपावली के आसपास सोने के दाम बढ़ने से ग्राहकों को परेशानी हुई थी। इस बार भी कीमतों को लेकर असमंजस है। ऐसे में यह सुविधा खरीदारी की योजना बनाने में मदद करेगी। करीब एक लाख रुपये तक की खरीदारी पर 10 ग्राम चांदी और पेट्रोल-डीजल के वाउचर भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
30 हजार रुपये से शुरू हार की कीमत
अमरदीप आभूषण केंद्र के विकास सेठ ने बताया कि धनतेरस के लिए सोने और हीरे के नए डिजाइन के हार तैयार कराए गए हैं। इनकी कीमत 30 हजार रुपये से शुरू है। इटालियन डिजाइन के टॉप्स और कंगन भी उपलब्ध हैं। आभूषणों की बनवाई शुल्क में करीब 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है, जबकि हीरे के जेवरात पर कोई बनवाई शुल्क नहीं है। ढाई लाख रुपये से अधिक की खरीदारी पर निश्चित उपहार भी दिया जाएगा।
चांदी की मूर्तियों और सिक्कों की मांग
राजकुमार सेठ सर्राफ के एमडी शिवांश सेठ ने बताया कि दीपावली पूजन के लिए चांदी की गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों और अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की मांग है। इसके अलावा चांदी के सिक्के और पूजा की थालियां भी ग्राहकों को पसंद आ रही हैं। बाजार में हल्के वजन की मूर्तियों के कई विकल्प उपलब्ध हैं। हाथ की नक्काशी वाली टेंपल ज्वेलरी भी ग्राहकों को आकर्षित कर रही है।