फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya: Ram Mandir doors to open at 4 AM starting Sunday; 'darshan' to begin at 7 AM

अयोध्या: रविवार से सुबह चार बजे खुलेंगे राम मंदिर के पट, सात बजे से होंगे दर्शन, ये है नया शेड्यूल

Sat, 31 Oct 2026 07:13 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sat, 31 Oct 2026 07:13 PM IST
सार

रामलला की आरती, भोग और विश्राम के समय में भी परिवर्तन किया गया है। रामलला को अब दोपहर एक घंटे विश्राम दिया जाएगा।

विज्ञापन
Ayodhya: Ram Mandir doors to open at 4 AM starting Sunday; 'darshan' to begin at 7 AM
अयोध्या के रामलला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

ऋतु परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में विराजमान श्रीरामलला की दैनिक पूजा, आरती, भोग, विश्राम एवं दर्शन की समय-सारणी में संशोधन किया गया है। नई व्यवस्था रविवार यानी एक नवंबर से लागू होगी। वर्तमान में मंदिर के पट सुबह 3:45 बजे खुलते हैं और रात 10:30 बजे बंद होते हैं।

विज्ञापन


नई दिनचर्या में यह समय क्रमशः सुबह चार बजे और रात 10 बजे होगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मीडिया सलाहकार सुभाष चंद्र सिंह ने बताया कि अर्चक प्रमुख आचार्य केशव ने नई समय सारिणी तैयार की है। नई समय सारिणी में सुबह सात बजे से श्रद्धालुओं के लिए दर्शन प्रारंभ होंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: 'अगले 30 साल तक यूपी से भाजपा जाएगी नहीं सपा आएगी नहीं', डिप्टी सीएम केशव का अखिलेश पर पलटवार
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी चुनाव: कांग्रेस ने सपा को सौंपी विधानसभा सीटों की लिस्ट, सवा सौ से ज्यादा सीटों पर लड़ने की जताई इच्छा


दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक श्रीरामलला का विश्राम रहेगा। अब तक रामलला को केवल 30 मिनट का ही विश्राम दोपहर में मिलता था। रात में 9:15 बजे तक दर्शन होंगे। रात 9:30 बजे शयन आरती होगी तथा 10 बजे मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे।

एक नवंबर से ये होगी रामलला की दिनचर्या
पट खुलना- सुबह 4:00 बजे।
मंगला आरती- सुबह 4:30 बजे।
दर्शन प्रारंभ- सुबह 07:00 बजे।
प्रातः बालभोग- सुबह 8:00–8:10 बजे।
मध्याह्न विश्राम-12:30–1:30 बजे।
शयन आरती- रात 9:30 बजे।
पट बंद- रात 10:00 बजे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed