फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Man consumes poisonous substance following dispute with wife; dies

Bareilly News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

Sun, 01 Nov 2026 03:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
Man consumes poisonous substance following dispute with wife; dies
आंवला। क्षेत्र के गांव गुलेली निवासी राहुल (27) की शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उनको अस्पताल लेकर गए, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पिता ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप बहू पर लगाया है। पोस्टमॉर्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

पोस्टमॉर्टम हाउस पर शनिवार को राहुल के पिता भागीरथ ने बताया कि वह काम के सिलसिले में नोएडा में रहते हैं। ग्रामीणों ने शुक्रवार शाम बेटे राहुल की तबीयत बिगड़ने की सूचना दी। लौटे तो बेटे का शव देखा।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल की पत्नी प्रियंका फोन पर किसी व्यक्ति से बात करती थी। इस पर दंपती के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो जाता था। शुक्रवार शाम भी विवाद हुआ। इसके बाद राहुल ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस से शिकायत में आरोप लगाया है कि बहू ने बेटे को आत्महत्या के लिए मजबूर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, राहुल की शादी एक साल पहले सिरौली की प्रियंका से हुआ था। राहुल शराब का आदी था। दंपती के एक बेटा और एक बेटी है। शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने पर इलाज कराने के लिए कहा तो भी प्रियंका राजी नहीं हुई। बेटे की मौत से मां अंबर्वती गमगीन हैं।
वर्जन
पिता की ओर से लगाए गए आरोपों की गहनता से जांच की जा रही है। उसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। - हेमंत उपाध्याय, सीओ आंवला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed