फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Allegation of an eight-lakh-rupee fraud in a bus purchase

Hamirpur News: बस खरीद में आठ लाख की धोखाधड़ी का आरोप

Sat, 31 Oct 2026 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Allegation of an eight-lakh-rupee fraud in a bus purchase
राठ (हमीरपुर)। बस खरीदने के बाद फाइनेंस का सेटलमेंट करने के नाम पर बस मालिक ने आठ लाख रुपये हड़प लिए। सेटलमेंट न होने पर बस को फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने पकड़ लिया। मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर धोखाधड़ी आदि धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हुई है।
विज्ञापन

नगर के फरसौलियाना मोहल्ला निवासी मोहम्मद हलीम ने बताया कि बस ट्रांसपोर्टर हैं। उन्होंने 2 सितंबर 2024 में फतेहपुर जिले के थाना ललौली के रामपुर निवासी विजय पाल से 14 लाख में स्लीपर बस खरीदी थी। अनुबंध नोटरी पर हुआ था। बताया कि उनसे फाइनेंस की किस्तें जमा करने के लिए छह लाख रुपये मांगे और सेटलमेंट होने के बाद अनापत्ति प्रमाणपत्र देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उन्होंने राजस्थान के अनिल यादव व मौदहा के अमान के सामने 5 अक्टूबर को विजय पाल को छह लाख रुपये दिए थे। जबकि दो लाख रुपए एडवांस बुकिंग के तौर पर दिए थे। जब बस संचालन किया तो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने उनकी बस पकड़ ली। आरोप लगाया कि रुपये लेने के बाद भी विजय पाल ने बस का सेटलमेंट नहीं किया और अब बस वापस मांग रहा है। अपने रुपये वापस मांगने पर लौटाने से इंकार कर फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देता है। कोतवाल अनूप सिंह ने कहा कि बस मालिक विजय पाल व एक अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed