{"_id":"6ae6303ac0ba478f7f01862e","slug":"outcry-following-three-deaths-in-the-same-family-kannauj-news-c-214-1-knj1007-158621-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: एक ही परिवार में तीन मौतों से कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: एक ही परिवार में तीन मौतों से कोहराम
विज्ञापन
गुरसहायगंज (कन्नौज)। बेटी की मौत के गम से परिवार अभी उबर भी नहीं पाया था कि नियति ने एक और ऐसा जख्म दे दिया, जिसने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। बेटी को अंतिम विदाई देकर दोनों घर लौट रही थीं, उसकी चिता की अग्नि अभी ठंडी भी नहीं हुई थी, उससे पहले ही मां-दादी की हादसे में जान चली गई। अब उनकी अर्थियां घर से एक साथ उठेंगी। एक ही परिवार में तीन मौतों से कोहराम मच गया। परिजनों की चीख-पुकार से गांव का माहौल गमगीन हो गया।
फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद क्षेत्र के मोती नगरा गांव निवासी मंजू (25) की संदिग्ध हालात में शुक्रवार को मौत हो गई थी। मंजू के अंतिम संस्कार में शामिल होकर ग्राम भुलभुलियापुर निवासी मां जमुना देवी, दादी सिया दुलारी, बहन विरला देवी, सुनीता देवी, बेटी अंजू देवी कार चालक आयोग बाबू के साथ शनिवार शाम को वापस आ रही थीं। हाईवे पर मिरगावां कट के पास हादसा हो गया और मंजू की मां व दादी की जान चली गई। वहीं, बेटी अंजू की हालत गंभीर बनी हुई है। हर जुबां पर इस हृदयविदारक घटना की चर्चा थी। परिवार को उम्मीद थी कि दुख की इस घड़ी में सभी एक-दूसरे का सहारा बनेंगे, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने यह सहारा भी छीन लिया।