{"_id":"6ae77dbd575c623a4c0e558b","slug":"the-objective-of-the-constitution-is-to-provide-justice-to-every-individual-district-judge-kannauj-news-c-214-1-knj1008-158648-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविधान का उद्देश्य हर व्यक्ति को न्याय देना : जिला जज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविधान का उद्देश्य हर व्यक्ति को न्याय देना : जिला जज
विज्ञापन
कन्नौज। मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन रविवार को कलक्ट्रेट परिसर स्थित अटल स्मृति पार्क में हुआ। इसमें जिला जज नरेंद्र कुमार झा, डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री व एसपी विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर की शुरुआत की। शिविर में 129 लोगों को प्रमाण-पत्र, स्वीकृति-पत्र और डेमो चेक देकर लाभान्वित किया गया। जिला जज ने कहा कि संविधान का उद्देश्य हर मनुष्य को न्याय और गरिमापूर्ण जीवन देना है।
शिविर में उद्यान, श्रम, उद्योग, ग्राम्य विकास, पिछड़ा वर्ग, समाज कल्याण, कृषि, मत्स्य, बैंक, दिव्यांगजन, नेडा आदि से जुडे़ पांच-पांच लाभार्थियों को लाभ दिया गया। खादी ग्रामोद्योग और पंचायती राज के चार-चार, डूडा के 10 और चिकित्सा विभाग से जुड़े 15 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। शिविर में एलईडी स्क्रीन पर विधिक सहायता और जनगणना से संबंधित वीडियो भी दिखाए गए। अधिकारियों ने सभी स्टॉलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं।
जिला ने कहा कि ऐसे शिविरों से पात्र लोगों को एक ही जगह पर अधिकारों और योजनाओं की जानकारी मिलती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास के लोगों को भी योजनाओं के प्रति जागरूक करें। यदि किसी को लाभ लेने में दिक्कत हो तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रार्थना पत्र दे सकता है। इस दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पॉमेला श्रीवास्तव, सीडीओ राजेंद्र श्रीवास, सीएमओ डॉ. विकास चंद्रा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
हर पात्र को मिले योजनाओं का लाभ
डीएम ने कहा कि शिविर का उद्देश्य विभिन्न विभागों के समन्वय से आमजन को योजनाओं, नियमों और सुविधाओं की जानकारी एक ही स्थान पर देना है। शासन की मंशा है कि हर पात्र को बिना परेशानी के लाभ मिले। जनभागीदारी से ही योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेंगी। अपर जिला जज रवींद्र कुमार द्विवेदी और एडीएम न्यायिक विजय कुमार मिश्रा ने भी विधिक जागरूकता पर प्रकाश डाला।