{"_id":"6ae725f525afcd1d4200ef8c","slug":"the-birahi-nijmula-road-has-been-damaged-for-six-months-gopeshwar-news-c-47-1-gop1001-121722-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: छह माह से क्षतिग्रस्त है बिरही-निजमुला सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: छह माह से क्षतिग्रस्त है बिरही-निजमुला सड़क
Sun, 01 Nov 2026 05:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 01 Nov 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
फोटो-
गोपेश्वर। दशोली विकासखंड के बिरही-निजमुला मार्ग पर काली चट्टान के समीप बरसात के कारण यहां सड़क का आधे से अधिक हिस्सा टूटकर खाई में समा चुका है। वहीं क्रश बैरियर भी हवा में लटका है। ऐसे में यहां हादसे का खतरा बना है।
ग्राम प्रधान मंदोदरी देवी, भगत सिंह फरस्वाण, सुरेंद्र सिंह का कहना है कि यह मार्ग ग्राम पंचायत बिरही, गाड़ी, ब्यारा, सैंजी, मोली, मानुरा, निजमुला, गौणा, पगना, दुर्मी, पाणा और ईरानी सहित कई अन्य गांवों को जोड़ता है। प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण इसी टूटे मार्ग से आवाजाही करते हैं। क्षतिग्रस्त सड़क के कारण ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से मौके का निरीक्षण कर सड़क पर सुरक्षा दीवार बनाने और अन्य सुरक्षात्मक कार्य तत्काल करवाने की मांग की। वहीं लोनिवि के अधिशासी अभियंता तनुज कांबोज का कहना है कि पुराने क्रश बैरियर क्षतिग्रस्त हैं। उन्हें बजट मिलने पर सही किया जाएगा। सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों का भी सुधारीकरण किया जाएगा।