{"_id":"6ae84facc1060b9a2d03c24d","slug":"video-kanpur-neet-student-terrified-by-blackmail-involving-objectionable-photos-took-his-own-life-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: आपत्तिजनक फोटो की ब्लैकमेलिंग से दहशत में आए नीट छात्र ने दी थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: आपत्तिजनक फोटो की ब्लैकमेलिंग से दहशत में आए नीट छात्र ने दी थी जान
रावतपुर थानाक्षेत्र के हितकारी नगर स्थित हॉस्टल में रविवार रात फंदे से लटककर जान देने वाले नीट छात्र शिवा सिंह (19) को न्यूड फोटो और वीडियो के जरिये ब्लैकमेल किया जा रहा था। जालसाजों ने उसके साथ ही किसान पिता की अश्लील फोटो भेजकर रुपये मांगे थे। रकम न देने पर फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी थी। इससे दहशत में आए शिवा ने पिता को फोन कर पूरी बात बताई थी। पिता ने बहराइच के हुजूरपुर थाने में शिकायत भी की थी। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल नंबर ट्रेस करने की कोशिश की, लेकिन वह स्विच ऑफ मिला। अब पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि ब्लैकमेल करने वाला कोई साइबर ठग था या हॉस्टल का ही कोई व्यक्ति इस साजिश में शामिल था।
बहराइच के दौलतपुर निवासी किसान चंद्रवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को बेटे शिवा के मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई थी। फोन करने वाले ने अश्लील फिल्में देखने की बात कहकर उसे धमकाया। इसके बाद कहा कि उसके और उसके पिता की न्यूड फोटो उसके पास हैं। जालसाज ने दोनों की फोटो भी मोबाइल पर भेज दीं और रुपये न देने पर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। अचानक हुए इस घटनाक्रम से शिवा घबरा गया। उसने तत्काल पिता को फोन कर पूरी बात बताई। पिता ने उसे हिम्मत रखने और परेशान न होने की सलाह दी।चंद्रवीर के मुताबिक, शनिवार को उन्होंने हुजूरपुर थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी और इंस्पेक्टर से बेटे की फोन पर बात भी कराई। पुलिसकर्मियों ने भी शिवा को समझाया था।
हालांकि, कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर भी उनकी और बेटे की न्यूड फोटो व वीडियो भेज दिए गए। इससे वह बुरी तरह घबरा गए। पुलिस ने मोबाइल नंबर ट्रेस करने की कोशिश की तो वह स्विच ऑफ मिला। पुलिस ने उन्हें सोमवार को दोबारा थाने आने के लिए कहा था।पिता ने बताया कि रविवार को भी उन्होंने कई बार बेटे को फोन कर समझाया था, लेकिन वह ब्लैकमेलिंग से लगे सदमे से उबर नहीं पा रहा था। चाचा के मुताबिक, रविवार को शिवा ने उनसे खाना खाने के लिए 500 रुपये मांगे थे। उन्होंने रुपये दे दिए थे। पिता ने आशंका जताई कि कोई बड़ी साजिश के तहत बेटे को फंसाकर उससे रकम ऐंठना चाहता था। उन्होंने रावतपुर पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।