फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का राशिफल 27 अक्तूबर 2026: इन 4 राशि वालों की आज बढ़ सकती हैं परेशानियां, बिजनेस में अचानक दिखेंगे बदलाव

Tue, 27 Oct 2026 06:08 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

आज का राशिफल 27 अक्तूबर 2026: जानें मेष, कर्क, सिंह, कन्या, कुंभ और मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
 
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष राशि

विज्ञापन

मेष राशि वालों को सफलता मिलेगी और संतान की संगति के लिए कोई काम कर सकते हैं। विद्यार्थियों को मानसिक दबाव से राहत मिलने और पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ने की संभावना है। इसके अलावा अटका धन आपको प्राप्त होगा। परिवार से जुड़ा कोई निर्णय लंबे समय तक सकारात्मक असर छोड़ सकता है। 

वृषभ राशि
आपके लिए दिन खास रहेगा और कोई सपना पूरा होगा। आज भाग्य आपका साथ दे सकता है और परिवार में रिश्तों की मिठास लौट सकती है। संतान की उपलब्धि या सम्मान से आपका मन गर्व और प्रसन्नता से भर जाएगा। कोई वाहन भी आप खरीद सकते हैं। मानसिक दबाव कम होगा।
विज्ञापन


मिथुन राशि
आज का दिन भले ही सामान्य नजर आए, लेकिन काम का तनाव आपके मन पर बना रहेगा। बिजनेस में सही फैसले लेने पर यह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। विवाह बात पक्की होगी। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले अच्छी तरह विचार करें। 

कर्क राशि
व्यापार को नए तरीके से आगे बढ़ाने की आपकी कोशिशें सफल होती दिखाई दे रही हैं। माताजी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। ऐसे में उनका ध्यान रखना और जरूरत पड़ने पर उचित सलाह लेना बेहतर रहेगा। कोई आपसे मिलने भी आ सकता है।

सिंह राशि
नए लोगों से संपर्क बढ़ाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जल्दबाजी से बचें और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें। अपनी योजनाओं को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाएं और नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार रहें। 

कन्या राशि
विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ने की संभावना है। जो लोग सिंगल हैं, उनकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है। आपके अच्छे व्यवहार की लोग तारीफ कर सकते हैं। 

तुला राशि
आज दिन की शुरुआत थोड़ी धीमी हो सकती है, लेकिन धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके अनुकूल होती नजर आएंगी। वहीं, विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से राहत मिलने और पढ़ाई पर बेहतर ध्यान लगाने का अवसर मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ अनावश्यक बहस से बचना बेहतर रहेगा।

वृश्चिक राशि
 सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने या छोटी यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। इससे आप दोनों को एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताने और रिश्ते में नजदीकियां बढ़ाने का अवसर मिलेगा। सोच-समझकर उठाया गया कदम आपको परेशानियों से बचाने के साथ सही दिशा भी दिखा सकता है।

धनु राशि
मन में थोड़ी बेचैनी रह सकती है। दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने से मूड बेहतर होगा।  महत्वपूर्ण मामलों में जल्दबाजी करने के बजाय सभी पहलुओं को अच्छी तरह समझें। किसी जरूरी काम को पूरा करने की दिशा में उठाया गया कदम सफल हो सकता है।

मकर राशि
आज आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना और योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ना आपके लिए बेहतर रहेगा। समझदारी से लिए गए फैसले आपको राहत दे सकते हैं। कामकाज में भी आपका प्रभाव बना रहेगा।

कुंभ राशि
आज अपनी रचनात्मकता और नए विचारों के दम पर आप बेहतर अवसर हासिल कर सकते हैं। हालांकि, सफलता पाने के लिए अनुशासन बनाए रखना भी जरूरी होगा। यदि आप अपनी प्रतिभा को सही दिशा देंगे और योजनाओं पर लगातार काम करेंगे, तो आने वाले समय में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

मीन राशि
आज मेहनत और लगन के बल पर आपको सफलता मिलने की संभावना है। परिवार का माहौल शांत रखने की कोशिश करें और महत्वपूर्ण फैसले सोच-समझकर लें। हालांकि, कुछ लोग आपकी राह में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं।
 

2027 तक इन राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे शनि, करियर-शादी से लेकर धन लाभ तक मिलेंगे अच्छे परिणाम


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें