फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत vs न्यूजीलैंड: मैच के दौरान टूटी विराट कोहली की घड़ी, फिर बैटिंग छोड़ करने लगे ऐसा; देखें मजेदार वीडियो

Wed, 04 Nov 2026 03:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड

सार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे में विराट कोहली की घड़ी गेंद लगने से टूट गई। अगले ओवर में उन्हें उसका टूटा हुआ हिस्सा मिला, जिसे उन्होंने दर्शकों को दिखाया और मुस्कुराते हुए जेब में रख लिया। कोहली ने मैच में 51 गेंदों पर 74 रन बनाए।
विज्ञापन
कोहली घड़ी ढूढ़ते - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला गया। इस मैच में विराट कोहली अपने पुराने अंदाज में नजर आए। उन्होंने 51 गेंद में 13 चौके और एक छक्के की मदद से 74 रन की शानदार पारी खेली। हालांकि, इस पारी से ज्यादा चर्चा मैदान पर हुई एक घटना की हो रही है। दरअसल, मैच के दौरान गेंद लगने से उनकी घड़ी टूट गई। इसके बाद वह बैटिंग छोड़कर घड़ी और उसके टूटे हिस्से को ढूंढ़ने में लग गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos

गेंद लगने से टूट गई घड़ी
यह घटना भारतीय पारी के 17वें ओवर में हुई। नाथन स्मिथ गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की पांचवीं गेंद पर विराट कोहली ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन वह चूक गए। गेंद उनके हाथ पर लगकर जांघ के पैड की तरफ चली गई। इसी दौरान उनकी घड़ी का एक हिस्सा टूटकर मैदान पर गिर गया। कमेंट्री के दौरान भी इस घटना का जिक्र हुआ। ऐसा लगा कि गेंद लगने के कारण कोहली की घड़ी टूट गई है। इसके बाद कोहली मैदान पर गिरे हुए हिस्से को तलाशते नजर आए। उन्हें बैंड तो मिल गया, लेकिन पिन नहीं मिला।
 

अगले ओवर में मिला घड़ी का टूटा हिस्सा
दिलचस्प बात यह रही कि अगले ओवर में विराट कोहली को घड़ी का टूटा हुआ पिन भी मिल गया। हालांकि, उसका बैंड अलग हो चुका था। कोहली ने टूटे हुए हिस्से को उठाकर दर्शकों की तरफ दिखाया और मुस्कुराने लगे। इसके बाद उन्होंने उस हिस्से को अपनी जेब में रख लिया। मैदान पर हुई इस छोटी-सी घटना ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया। विराट का टूटे हुए हिस्से को दिखाते हुए मुस्कुराना कैमरे में कैद हो गया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
 
विज्ञापन

भारत ने जीता पहला वनडे
भारत ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हरा दिया है। भारत को डकवर्थ लुईस नियम के तहत जीत के लिए 32 ओवर में 143 रन का लक्ष्य मिला था। टीम इंडिया ने यह लक्ष्य 22.4 ओवर में हासिल कर लिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अगला वनडे सात नवंबर को वेलिंगटन में खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें