फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन नौ दिन रहेगी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। राज्य में स्वास्थ्य परामर्श देने वाली हेल्पलाइन 104 नौ नवंबर तक अस्थायी रूप से बंद रहेगी। यह सेवा एक नवंबर से ही बंद कर दी गई है। अब इस हेल्पलाइन का संचालन नए सॉफ्टवेयर के साथ किया जाएगा। हेल्पलाइन की सेवाएं 10 नवंबर से दोबारा शुरू होंगी।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन का संचालन अब नई संस्था वी विन लिमिटेड करेगी। संस्था 10 नवंबर से कामकाज संचालित करेगी, साथ ही नई तकनीकी का परीक्षण होगा। इस दौरान लोगों को वैकल्पिक माध्यमों से स्वास्थ्य सेवाओं पर परामर्श लेना होगा।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखंड के निदेशक डॉ.अमित शुक्ला ने बताया कि नई संस्था द्वारा संचालन शुरू करने तक यह सेवा बंद रहेगी। उन्होंने कहा कि नागरिकों से इस अवधि में आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की अपील की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें