फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेनी प्रकरण: हरक सिंह रावत के खिलाफ जांच के लिए सीबीआई से मांगे दस्तावेज, पड़ताल में जुटी पुलिस

Wed, 11 Nov 2026 10:56 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

जेनी ने हाल ही में हरक सिंह रावत के खिलाफ वर्ष 2003 से जुड़े आरोपों को लेकर शिकायत दी है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने मामले की जांच सीओ वंदना वर्मा को सौंपी है।
विज्ञापन
हरक सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के खिलाफ इंद्रा देवाड़ी उर्फ जेनी की ओर से लगाए गए नए आरोपों की जांच के लिए पुलिस ने दस्तावेज जुटाने शुरू कर दिए हैं। जांच अधिकारी सीओ डोईवाला वंदना वर्मा ने इस संबंध में पूर्व में हुई जांच से संबंधित दस्तावेज मांगे हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि जेनी की ओर से पूर्व में लगाए गए आरोपों पर सीबीआई ने क्या जांच की थी और उसमें क्या तथ्य सामने आए थे। पूर्व में इस मामले की सीबीआई जांच हो चुकी है।

विज्ञापन


दरअसल, जेनी ने हाल ही में हरक सिंह रावत के खिलाफ वर्ष 2003 से जुड़े आरोपों को लेकर शिकायत दी है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने मामले की जांच सीओ वंदना वर्मा को सौंपी है। इसके बाद से ही पुलिस ने मामले से जुड़े पुराने रिकॉर्ड और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जेनी प्रकरण: हरक का तीखा हमला, बोले- अंकिता भंडारी केस से ध्यान भटकाने को भाजपा कर रही षड्यंत्र
विज्ञापन


पुलिस जांच में पूर्व की शिकायत और उस पर हुई सीबीआई जांच को भी महत्वपूर्ण मान रही है। इसी के चलते सीबीआई से संबंधित पत्रावलियां मांगी गई हैं, ताकि नई शिकायत में लगाए गए आरोपों का पुराने तथ्यों से मिलान किया जा सके। इसके अलावा पुलिस अन्य राज्यों में जैनी से संबंधित दर्ज मामलों की जानकारी भी जुटा रही है। संबंधित राज्यों से मुकदमों और जांच की स्थिति से जुड़े दस्तावेज हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी वंदना वर्मा का कहना है कि फिलहाल मामले से जुड़े दस्तावेज और पुराने रिकॉर्ड एकत्र किए जा रहे हैं। सभी तथ्यों का परीक्षण करने के बाद आगे की जांच की दिशा तय की जाएगी। पुलिस का प्रयास है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की निष्पक्षता से जांच हो और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें