फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: प्रदेश में करवा चौथ पर कल सार्वजनिक अवकाश, सरकार की ओर से जारी किया गया आदेश

Wed, 28 Oct 2026 12:30 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, भराणीसैंण

सार

करवा चौथ के अवसर पर उत्तराखंड सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस फैसले से त्योहार मनाने वाली महिला कर्मचारियों को राहत मिलेगी। सरकार की ओर से अवकाश को लेकर आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
करवा चौथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करवा चौथ के अवसर पर उत्तराखंड में गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। राज्य सरकार ने इसके लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस फैसले से करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिला कर्मचारियों को त्योहार मनाने के लिए समय मिल सकेगा।

करवा चौथ पर विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी जीवन की कामना के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं सुबह से निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को चंद्रमा के दर्शन के बाद व्रत खोलती हैं। त्योहार को लेकर घरों में विशेष तैयारियां की जाती हैं। महिलाएं पूजा की तैयारी करने के साथ ही पारंपरिक परिधान और शृंगार भी करती हैं।

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट, शिक्षा परिषद की मंजूरी की बाध्यता होगी खत्म

सरकार की ओर से सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने से महिला कर्मचारियों को त्योहार की तैयारियों और पूजा के लिए समय मिल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें