उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पीसीएस संवर्ग के 24 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के तहत अधिकारियों की वर्तमान तैनाती में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी और पौड़ी समेत कई जिलों में एसडीएम बदले गए हैं। वहीं, देहरादून में तीन एसडीएम की तैनाती की गई है।