फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरीना-विक्की: कपल ने दिवाली पर पहली बार दिखाया बेटे का चेहरा, क्यूट नजर आए विहान; सेलेब्स ने लुटाया प्यार

Sun, 08 Nov 2026 04:30 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • कटरीना कैफ ने विक्की कौशल से 9 दिसंबर 2021 को शादी की थी।
  • हाल ही में कटरीना को उनके लुक के लिए ट्रोल किया गया।
  • इस मुद्दे को सलमान खान ने 'बिग बॉस 20' में उठाया था।
विज्ञापन
परिवार के साथ कटरीना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम लोगों के साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी दिवाली मना रहे हैं। कटरीना कैफ और उनके पति विक्की कौशल ने खास अंदाज में दिवाली मनाई है। कपल ने रविवार को अपने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और सोशल मीडिया पर अपने बेटे विहान के साथ अपनी पहली फैमिली फोटो शेयर की।
विज्ञापन

Trending Videos

विक्की कटरीना के साथ शाम कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना की पोस्ट में क्या है?
कटरीना कैफ ने दिवाली के दिए अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फोटो शेयर की है। इसमें वह अपने परिवार के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में कटरीना का बेटा विहान भी है। कटरीना ने पीला आउटफिट पहना है। वहीं विक्की कौशल ने क्रीम रंग का आउटफिट पहना है। कपल के बेटे विहान ने क्रीम कलर का कुर्ता पहना है और पीली सदरी पहनी है।

रामायण: रणबीर कपूर के लिए इस कलाकार ने किया स्टंट डबल, तस्वीरें शेयर कर दिखाया सेट का नजारा; दिखी वनवास की झलक

कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ने दी दिवाली की बधाई 
कटरीना कैफ ने अपने बेटे विहान के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा 'हमारी अब तक की सबसे शानदार दिवाली। सभी को ढेर सारा प्यार। आपके जीवन में उजाला और खुशियां आएं। विक्की, कैटरीना और विहान।'

सेलेब्स के कमेंट - फोटो : सोशल मीडिया
सेलेब्स ने किए कमेंट
कटरीना की पोस्ट पर कई सेलेब्स ने कमेंट किए हैं। करीना कपूर ने लिखा 'पुद्दिंग बाबा। भगवान तुम्हारी रक्षा करे।' करण जौहर ने लिखा 'बहुत क्यूट। विहान को जन्मदिन की बधाई।' रकुल प्रीत सिंह ने लिखा 'बहुत मासूम। भगवान आपकी रक्षा करे।' इनके अलावा कियारा आडवाणी, आयुष्मान खुराना, अथिया शेट्टी और तृप्ति डिमरी जैसे कलाकार ने भी पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : X
कब हुई कटरीना-विक्की की शादी?
कटरीना और विक्की ने दिसंबर 2021 में राजस्थान में एक निजी समारोह में शादी की। 2025 में इस जोड़े के घर उनके पहले बच्चे बेटे विहान का जन्म हुआ। 

कटरीना की क्यों हुई ट्रोलिंग?
हाल ही में डिलीवरी के बाद वजन बढ़ने की वजह से कटरीना को ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। बच्चे के जन्म के बाद, वह सितंबर में मुकेश अंबानी परिवार की तरफ से आयोजित गणेश चतुर्थी समारोह में पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आईं। इस दौरान इस जोड़े की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहे। इस मुद्दे को सलमान ने बिग बॉस में उठाया

इस मामले पर अभिनेत्री ने कहा कि इस तरह की आलोचना किसी जानकारी की कमी को नहीं, बल्कि लोगों की अपनी निजी पसंद को दर्शाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें