फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपी सिंह का अंतिम संस्कार: निर्देशक को अंतिम विदाई देने पहुंची 'सीआईडी' की टीम, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

Wed, 28 Oct 2026 04:05 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • टीवी के लोकप्रिय शो 'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बीपी सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे। 
  • 27 अक्तूबर को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। 
  • उनके निधन के बाद फिल्मी जगत के कई सितारे उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। 
विज्ञापन
निर्माता-निर्देशक बीपी सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीपी सिंह का पूरा नाम बृजेंद्र पाल सिंह था। वे 77 वर्ष के थे। 27 अक्तूबर को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 'सीआईडी' और 'आहट' जैसे चर्चित धारावाहिकों के जरिए उन्होंने दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई। उनके बनाए शो आज भी टीवी दर्शकों के बीच याद किए जाते हैं।
विज्ञापन


बीपी सिंह के निधन के बाद 'सीआईडी' की टीम के सदस्य उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। इस दौरान शो की कास्ट नजर आईं। 
अभिनेता दयानंद शेट्टी ने अपने प्रिय निर्माता को श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन

वहीं, अभिनेता ऋषिकेश पांडे और आदित्य श्रीवास्तव भी उन्हें अंतिम सम्मान देने पहुंचे।
Trending Videos
विज्ञापन

सीआईडी की टीम - फोटो : इंस्टाग्राम
दो दशक तक चला था 'सीआईडी'
  • बीपी सिंह का जन्म देहरादून में हुआ था।
  • उन्होंने भारतीय टेलीविजन का सबसे लंबे समय तक चलने वाला क्राइम शो 'सीआईडी' बनाया।
  • यह शो साल 1998 में शुरू हुआ और दो दशकों तक चला।
  • उन्होंने इस शो के सिर्फ निर्माण और निर्देशन की ही जिम्मेदारी नहीं निभाई थी, बल्कि समय-समय पर डीसीपी शमशेर सिंह चित्रोले का किरदार भी निभाया।
  • साल 2010 में उनके शो की ओर से 'सीआईडी गैलेंट्री अवॉर्ड्स' की शुरुआत भी की गई थी।

ये भी पढ़ें- ऐ दिल है मुश्किल के 10 साल: फिल्म में क्या कमी थी? करण जौहर ने दी जानकारी; एकतरफा प्यार पर भी रखी अपनी राय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें