फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: समानता और सद्भाव का संदेश देते हैं वाल्मीकि

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। महर्षि वाल्मीकि ने समाज को सत्य, समानता, सद्भाव और मानवता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया है। उनके आदर्शों को जीवन में अपनाकर समरस समाज का निर्माण किया जा सकता है। सोमवार को जिला सचिवालय सभागार में संत महापुरुष विचार सम्मान एवं प्रसार योजना के तहत महर्षि वाल्मीकि जयंती पर जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। इसमें भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला मुख्य अतिथि रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष, अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद और नगराधीश प्रीति रावत ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। विपिन बैंसला ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि भारतीय संस्कृति, साहित्य और आध्यात्मिक चेतना के महान प्रतीक हैं।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन ज्ञान, साधना, दृढ़ संकल्प और सकारात्मक सोच से परिवर्तन लाने की प्रेरणा देता है। महापुरुषों के प्रति सच्ची श्रद्धा तभी सार्थक है, जब उनके आदर्शों को व्यवहार में अपनाया जाए।

नगराधीश ने कहा कि युवाओं को सत्य, अनुशासन, ईमानदारी और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे मूल्यों को जीवन में अपनाना चाहिए। इस अवसर पर नायब तहसीलदार जगबीर सिंह, बीडीपीओ नरेश शर्मा, राजू सरपंच रसूलपुर, सोनू पृथला, सतपाल पृथला, वेदराम पलवल, रमेश बेनीवाल, बिजेंदर बडोली, सुंदर बडोली सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Next
AU ऐप में पढ़ें