फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: हाई-वोल्टेज तार की चपेट में आए विवेक को उपमुख्यमंत्री ने दी एक लाख की मदद

विज्ञापन
एम्स में उपचाराधीन विवेक से मिलते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री। स्रोत: जागरूक पाठक - फोटो : Self
विज्ञापन
बिजली बोर्ड को चार लाख की अतिरिक्त सहायता जल्द देने के निर्देश
विज्ञापन

एम्स प्रशासन को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने को कहा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। घर के ऊपर से गुजर रही हाई-वोल्टेज बिजली की तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल ऊना जिले के ईसपुर गांव निवासी विवेक कुमार का उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है। मंगलवार को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने एम्स पहुंचकर विवेक का कुशलक्षेम जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने विवेक को बेहतर उपचार के लिए एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।
उपमुख्यमंत्री ने बिजली बोर्ड को हादसे में हुए नुकसान को देखते हुए चार लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता राशि जल्द उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। हादसे में विवेक को अपना एक हाथ गंवाना पड़ा, जबकि दूसरे हाथ की उंगलियां भी काटनी पड़ीं। गंभीर शारीरिक क्षति के चलते विवेक अब परिवार पर निर्भर हो गए हैं।
विज्ञापन

विवेक के पिता सोमनाथ फोटोग्राफी का काम करते हैं। इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उपमुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को इस कठिन समय में हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

उन्होंने एम्स प्रशासन को विवेक की उचित देखभाल करने और बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए, ताकि उन्हें सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें