संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर हीरापाल ठाकुर ने विपक्ष को महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाली और भ्रष्टाचार जैसे जनहित के मुद्दों पर आंदोलन तेज करने की जरूरत बताई है।
जम्मू-कश्मीर में आठ दिवसीय संगठनात्मक कार्यक्रम के बाद हिमाचल लौटे ठाकुर ने मीडिया को जारी प्रेस नोट में कहा कि इन समस्याओं का सीधा असर आम जनता के जीवन पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता, वोट चोरी और चुनावी धांधली जैसे मुद्दों के साथ आम लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाना चाहिए।
पेपर लीक, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी युवाओं व परिवारों के लिए गंभीर चिंता के विषय हैं। देश की आर्थिक स्थिति, राष्ट्रीय संपत्तियों के निजीकरण और आर्थिक नीतियों पर भी विपक्ष को सवाल उठाने चाहिए।