फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: सीएम सुक्खू ने विद्यार्थियों से कहा- डरकर नहीं, निडर होकर लें फैसले; बेटियों को भी दिया खास संदेश

Thu, 05 Nov 2026 04:39 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/चंबा।

सार

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तीसा में विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने छात्रों को भविष्य के फैसले निडर होकर लेने और मेहनत व आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की सीख दी।
 
विज्ञापन
विद्यार्थियों को सीएम सुक्खू की सीख - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विद्यार्थियों को जीवन में अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए निडर होकर फैसले लेने की सीख दी। उन्होंने कहा कि सफलता का रास्ता मेहनत, आत्मविश्वास और निडरता से होकर गुजरता है। मुख्यमंत्री जिला चंबा के पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तीसा में विद्यार्थियों के साथ संवाद कर रहे थे।

विज्ञापन


इस दौरान 12वीं कक्षा की छात्रा तमन्ना ने मुख्यमंत्री से भविष्य में आगे बढ़ने और लक्ष्य हासिल करने को लेकर सवाल किया। इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए बिना किसी डर के फैसले लेने चाहिए। चुनौतियों का सामना करते हुए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना जरूरी है।

विज्ञापन


बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ें : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने से डरना नहीं चाहिए। शिक्षा, खेल और राजनीति सहित हर क्षेत्र में बेटियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर तलाशने चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन में चुनौतियां हर मोड़ पर आएंगी, लेकिन जो व्यक्ति सही समय पर सही फैसला लेने का साहस रखता है, वही इतिहास रचता है।

विद्यार्थियों ने पूछे कई सवाल
संवाद के दौरान चौथी कक्षा की अपेक्षा भारद्वाज ने मुख्यमंत्री से उनके पसंदीदा विषय के बारे में पूछा। वहीं, 12वीं कक्षा के प्रज्वलन ने तीसा स्कूल को सीबीएसई से संबद्ध करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

12वीं कक्षा की छात्रा मोनिका ने नशे की रोकथाम के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। छात्रा मुस्कान ने सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध करवाने से जुड़ा विषय उठाया। एक अन्य छात्रा जीवनी ने मुख्यमंत्री की दिनचर्या के बारे में सवाल किया।

Trending Videos
विज्ञापन

युवाओं को पारदर्शी अवसर देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने छात्रों को मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने तथा जीवन में सकारात्मक सोच बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

बैरागढ़ स्कूल को मिलेंगे तीन करोड़ रुपये
विद्यार्थियों की मांग पर मुख्यमंत्री ने बैरागढ़ स्कूल में प्रयोगशाला और अतिरिक्त कमरों के निर्माण के लिए तीन करोड़ रुपये देने की घोषणा की। इससे स्कूल में शैक्षणिक सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है। इससे पहले विद्यालय के प्रधानाचार्य घनश्याम ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और स्कूल में संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर विधायक नीरज नैय्यर, प्रदेश हज कमेटी के अध्यक्ष दिलदार अली भट्ट, कांग्रेस महासचिव यशवंत खन्ना सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें