फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मॉडिफाई बाइक जब्त, 18 हजार का कटा चालान

Sat, 31 Oct 2026 01:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर की सड़कों पर तेज आवाज से लोगों को परेशान करने वाले एक बाइक सवार युवक को यातायात पुलिस ने पकड़ा। उसकी मॉडिफाई साइलेंसर वाली बाइक जब्त कर 18 हजार रुपये का चालान किया गया। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने हमीरपुर शहर में युवक को रोका। जांच में सामने आया कि उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। बाइक में अतिरिक्त लाइटें भी लगाई गई थीं। यातायात नियमों की अवहेलना के चलते पुलिस ने यह कार्रवाई की। वहीं, यातायात पुलिस ने अणु और पक्का भरोह सहित अन्य क्षेत्रों में भी विशेष अभियान चलाया। इस दौरान करीब 70 वाहनों के चालान किए गए। पुलिस अधीक्षक बलवीर ठाकुर ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि सड़कों पर लोगों की सुरक्षा और शांति से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें