मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल के भरनाल गांव में ड्रैगन फ्रूट की खेती किसानों के लिए कमाई का नया जरिया बन रही है। रूप लाल ने दो बीघा जमीन से पहली व्यावसायिक पैदावार में करीब दो लाख रुपये की आमदनी हासिल की। वहीं, टेक चंद भी इस खेती से अपनी आय बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।