एक चिट्ठी ने पूरे जिले के प्रशासन को हिला कर रख दिया। लिखने वाले ने एक वकील के लेटर हैड की फोटो स्टेट कॉपी का इस्तेमाल कर कलेक्टर को धमकी दे दी।
दरअसल, राजस्थान के बूंदी में प्रशासनिक अधिकारियों के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया। जब जिला कलेक्टर को गोली मारने की धमकी भरा पत्र मिला। पत्र मिलते ही प्रशानिक और पुलिस अधिकारियों का जमावड़ा जिला कलेक्ट्रेट में लग गया।
बूंदी में पिछले 3 माह से टाइगर हिल स्थित मानधाता छतरी पर बालाजी की प्रतिमा लगाकर उसकी पूजा करने का विवाद चल रहा है, जिसको लेकर गत 1 जनवरी से प्रशासनिक अधिकारियों और हिंदू महासभा के बीच कई बार लाठी-भाटा जंग हुई। हालांकि शहर काजी शकूर कादरी ने 5 जनवरी को सांप्रदायिकता की मिसाल पेश करते हुए विवाद को खत्म करते हुये छतरी पर पूजा करवा दी थी।