बचाव अभियान और कानूनी कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव अभियान चलाया। गहरी खाई से कड़ी मशक्कत के बाद दोनों जवानों के शवों को बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), चिकतान पहुंचाया गया।
मामला दर्ज, जांच शुरू
इस संबंध में स्थानीय पुलिस थाना वाखा में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। सैन्य अधिकारियों ने इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में अपने दो बहादुर जवानों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।