पति की लंबी उम्र, सुखी दांपत्य जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना के साथ जम्मू में सुहागिनें 29 अक्तूबर को करवा चौथ का व्रत रखेंगी। व्रत को लेकर महिलाओं में उत्साह है और इसकी तैयारियां कर रहीं हैं। दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद शाम को पूजा-अर्चना करेंगी और चंद्रमा के दर्शन कर अर्घ्य देने के बाद व्रत खोलेंगी।
पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:38 से 6:56 बजे तक
श्री रणबीरेश्वर मंदिर के महंत ऋषि बन के अनुसार करवा चाैथ की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:38 से 6:56 बजे तक रहेगा। सरगी सूर्योदय से पहले तड़के चार से पांच बजे के बीच खाने की सलाह दी गई है।