डब्ल्यूपीएल 2027 के लिए होने वाली मिनी नीलामी समाप्त हो गई है। 27 उपलब्ध स्लॉट के लिए 150 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन नीलामी में 25 खिलाड़ी बिके जिसमें से सात विदेशी खिलाड़ी और 14 अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं। नीलामी में 124 खिलाड़ियों को कोई खरीदार नहीं मिला जिसमें सोफी डंकले और श्रीलंका की चमारी अट्टापट्टू शामिल हैं। इस मिनी नीलामी में सबसे ज्यादा कीमत पर सोफी मोलिन्यूक्स बिकीं जिन्हें टीम में शामिल करने के लिए यूपी वारियर्स ने 1.10 करोड़ रुपये खर्च किए। मोलिन्यूक्स का आधार मूल्य 50 लाख रुपये था। वह एकमात्र खिलाड़ी रहीं जिन्हें इस नीलामी में एक करोड़ से अधिक कीमत पर खरीदा गया।
डब्ल्यूपीएल 2027 का सीजन अगले साल जनवरी-फरवरी में होगा। इसके लिए सभी पांच टीमों ने कमर कस ली है। यूपी वारियर्स ने सबसे ज्यादा आठ खिलाड़ी खरीदे जिसमें तीन विदेशी शामिल हैं। इसके बाद भी उनके पास 1.15 करोड़ रुपये का पर्स शेष है। डब्ल्यूपीएल में प्रत्येक टीमें न्यूनतम 15 और अधिकतम 18 खिलाड़ियों को ही टीम में शामिल कर सकती हैं। गुजरात, मुंबई इंडियंस और यूपी वारियर्स ने अधिकतम खिलाड़ियों का कोट पूरा कर लिया। वहीं, दिल्ली और आरसीबी के पास 17-17 खिलाड़ियों का पूल है।
डब्ल्यूपीएल 2027 सीजन के लिए मिनी नीलामी शुरू हो गई है। सबसे बड़े कैप्ड खिलाड़ियों की बोल लग रही है। सबसे पहले राघवी बिष्ट की बोली लग रही है। उनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये है। राघवी को किसी ने नहीं खरीदा।
डब्ल्यूपीएल की मिनी नीलामी भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से शुरू होगी। मिनी नीलामी की शुरुआत कैप्ड खिलाड़ियों के राउंड से होगी जिसमें इसी क्रम में बल्लेबाज, ऑलराउंडर, विकेटकीपर, तेज गेंदबाज और स्पिनर शामिल होंगे।
रिटेन किए गए खिलाड़ी: एलिस पेरी, जॉर्जिया वोल, लॉरेन बेल, नादिन डी क्लार्क, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, प्रथ्योषा कुमार, प्रेमा रावत, राधा यादव, ऋचा घोष, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, स्मृति मंधाना।
शेष स्लॉट: पांच (दो विदेशी)
खर्च की गई रकम: 13.85 करोड़ रुपये
शेष पर्स: 1.15 करोड़ रुपये
रिटेन किए गए खिलाड़ी: एनाबेल सदरलैंड, चिनेले हेनरी, लौरा वोल्वार्ड्ट, लुसी हैमिल्टन, मारिजाने काप, दीया यादव, जेमिमा रोड्रिग्स, ममता मादीवाला, मिन्नू मणि, एन श्री चरणी, नंदिनी शर्मा, निकी प्रसाद, शेफाली वर्मा।
शेष स्लॉट: पांच (एक विदेशी)
खर्च की गई रकम: 13.90 करोड़ रुपये
शेष पर्स: 1.10 करोड़ रुपये
रिटेन किए गए खिलाड़ी: मेली केर, हेली मैथ्यूज, नैट साइवर-ब्रंट, निकोला कैरी, अमनजोत कौर, हरमनप्रीत कौर, राहिला फिरदौस, एस. सजना, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, वैष्णवी शर्मा, तारा नॉरिस (यूपी वॉरियर्स से ट्रेड की गईं)।
शेष स्लॉट: छह (कोई विदेशी खिलाड़ी नहीं)
खर्च की गई रकम: 14.10 करोड़ रुपये
शेष पर्स: 90 लाख रुपये
रिटेन किए गए खिलाड़ी: मेग लैनिंग, फोबे लिचफील्ड, सोफी एक्लेस्टोन, दीप्ति शर्मा, हरलीन देओल, क्रांति गौड़, प्रतिका रावल, शिखा पांडे, शिप्रा गिरी, सिमरन शेख।
शेष स्लॉट: आठ (तीन विदेशी)
खर्च की गई रकम: 11.25 करोड़ रुपये
शेष पर्स: 3.75 करोड़ रुपये
रिटेन किए गए खिलाड़ी: एश्ले गार्डनर, बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, रेणुका सिंह ठाकुर, भारती फुलमाली, काश्वी गौतम, कनिका आहूजा, तनुजा कंवर, जॉर्जिया वेयरहम, अनुष्का शर्मा, हैप्पी कुमारी, किम गार्थ, यास्तिका भाटिया, राजेश्वरी गायकवाड़, जिन्तिमणि कलिता।
शेष स्लॉट: तीन (एक विदेशी)
खर्च की गई रकम: 13.75 करोड़ रुपये
शेष पर्स: 1.25 करोड़ रुपये
नीलामी में शामिल कुछ प्रमुख नामों में भारत की स्नेह राणा, वेस्टइंडीज की डिएंड्रा डॉटिन, श्रीलंका की चमारी अथापट्टू, इंग्लैंड की सोफिया डंकले, और ऑस्ट्रेलिया की सोफी मोलिन्यूक्स तथा जेस जोनासन शामिल हैं। यूपी वॉरियर्स नीलामी में सबसे ज्यादा आठ स्लॉट भरने और सबसे बड़ी रकम (3.75 करोड़ रुपये) के साथ उतर रही है। दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के पास सबसे कम बजट (90 लाख रुपये) बचा है, लेकिन उन्हें छह जगह भरनी हैं। हर टीम में ज्यादा से ज्यादा 18 खिलाड़ी हो सकते हैं, जिनमें से छह विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं। इसके लिए कुल बजट 15 करोड़ रुपये का है।
महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2027 सीजन के लिए खिलाड़ियों की मिनी नीलामी आज कोच्चि में हो रही है। इन पांच टीमों को मिनी ऑक्शन में कुल 27 स्लॉट (जिसमें विदेशी खिलाड़ियों के लिए सात स्लॉट शामिल हैं) भरने हैं। इनके पास खर्च करने के लिए कुल 8.15 करोड़ रुपये की ही रकम है। नीलामी के लिए कुल 150 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें से 28 विदेशी खिलाड़ी हैं। इनमें एसोसिएट टीमों के छह खिलाड़ी भी शामिल हैं।
WPL 2027 Auction Sold Unsold Players Live Updates: महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2027 सीजन के लिए आज खिलाड़ियों की मिनी नीलामी हो रही है। कुल 27 उपलब्ध स्लॉट के लिए 150 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इस नीलामी के जरिये सभी फ्रेंचाइजी अपनी टीमों को मजबूत करना चाहेंगी।