पंधारी यादव प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी बने रहेंगे, वहीं उनसे वाह्य सहायतित परियोजना का प्रभार ले लिया गया है। योगेश कुमार को प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) से प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ, अमित कुमार सिंह प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ से प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण), कृष्ण कुमार सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना तथा प्रशासक ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकरण से मंडलायुक्त झांसी बनाए गए हैं। चंद्रशेखर विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन तथा परती भूमि विकास को मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना तथा प्रशासक ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
भूपेंद्र एस चौधरी सचिव प्रशासनिक सुधार से सचिव उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग, देवेंद्र सिंह कुशवाहा प्रतीक्षारत से विशेष सचिव प्रशासनिक सुधार तथा प्रवीण मिश्रा विशेष सचिव समाज कल्याण तथा सचिव उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग को प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम तथा निदेशक जनजाति विकास का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।