फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जियो के लिस्टिंग की झलकियां: 'पहला दशक देश को जोड़ने का था, अगला एआई से भारत बदलने का', बोले आकाश अंबानी

Wed, 28 Oct 2026 03:18 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • शेयर बाजार में जिओ प्लेटफॉर्म्स की 21% की ब्लॉकबस्टर लिस्टिंग के दिन एमडी आकाश अंबानी ने कर्मचारियों को ईमेल भेजकर इसे 'मंजिल नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत' करार दिया।
  • शेयर बाजार में 21 प्रतिशत की जोरदार बढ़त के साथ देश का सबसे बड़ा आईपीओ पेश करने वाली कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स की शानदार शुरुआत हुई।
विज्ञापन
1 of 10
जियो लिस्टिंग के दौरान की झलकियां। - फोटो : amarujala.com

जिओ प्लेटफॉर्म्स के मैनेजिंग डायरेक्टर आकाश अंबानी ने शेयर बाजार में कंपनी की लिस्टिंग के ऐतिहासिक मौके पर कर्मचारियों को खास संदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि दलाल स्ट्रीट पर कदम रखना कंपनी की अंतिम मंजिल नहीं, बल्कि विकास के एक नए दौर की शुरुआत है। जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर बुधवार को अपने इश्यू प्राइस के मुकाबले 298.35 (+26.66%) रुपये की बढ़त के साथ 1417.35 के स्तर पर बंद हुए।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
नीता और मुकेश अंबानी। - फोटो : ANI

ब्लॉकबस्टर लिस्टिंग और ऐतिहासिक उपलब्धि

लिस्टिंग के दिन जिओ प्लेटफॉर्म्स का शेयर अपने ₹1,119 के इश्यू प्राइस के मुकाबले 21% के प्रीमियम के साथ सूचीबद्ध हुआ। इस शानदार बढ़त के साथ ही जिओ प्लेटफॉर्म्स बाजार पूंजीकरण (Market Cap) के मामले में देश की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है।

विज्ञापन

3 of 10
जियो की लिस्टिंग के दौरान आकाश, ईशा और अनंत अंबानी। - फोटो : PTI

देश का सबसे बड़ा आईपीओ

आकाश अंबानी ने इस दिन को पूरे रिलायंस परिवार के लिए ऐतिहासिक करार दिया। महज एक दशक में एक साहसिक विचार से शुरू होकर जिओ भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ (Largest Ever IPO) लाने वाली कंपनी बन गई।

4 of 10
जियो की लिस्टिंग दौरान धीरूभाई अंबानी की तस्वीर के सामने मुकेश और आकाश। - फोटो : ANI

मुकेश अंबानी के दूरदर्शी विजन को श्रेय

कंपनी की इस अभूतपूर्व सफलता का श्रेय आकाश अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को दिया। उन्होंने कहा कि 'बड़ा सोचना, दीर्घकालिक दृष्टिकोण रखना और उत्कृष्टता के साथ निष्पादित करना' रिलायंस की मूल कार्यशैली रही है।

विज्ञापन

5 of 10
बीएसई-एनएसई पर लिस्टिंग के दौरान नीता अंबानी। - फोटो : ANI

नए भारत की डिजिटल रीढ़

जिओ ने किफायती डेटा दरों के जरिए करोड़ों भारतीयों को डिजिटल मुख्यधारा से जोड़ा है। आकाश अंबानी ने रेखांकित किया कि कंपनी ने केवल एक टेलीकॉम नेटवर्क नहीं बनाया, बल्कि नए भारत की डिजिटल बैकबोन तैयार की है।

विज्ञापन

6 of 10
जियो के शेयरों की लिस्टिंग के दौरान पूरा अंबानी परिवार। - फोटो : amarujala.com

एआई युग में हर भारतीय का सशक्तिकरण

कंपनी के भावी रोडमैप को साझा करते हुए उन्होंने बताया कि पहला दशक भारत को डिजिटल रूप से जोड़ने के नाम रहा। वहीं, अब आने वाला नया दशक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दौर में हर भारतीय को सशक्त बनाने का होगा।

विज्ञापन

7 of 10
आकाश अंबानी - फोटो : ANI

उन्नत तकनीकों का लोकतंत्रीकरण

क्लाउड कंप्यूटिंग से लेकर एआई (AI) तक, जिओ तकनीक की अगली लहर का नेतृत्व करने के लिए तैयार है। कंपनी का मुख्य उद्देश्य दुनिया की सबसे एडवांस तकनीकों को हर नागरिक के लिए किफायती और सुलभ बनाना है।

8 of 10
एनएसई के चेयरमैन आशीष कुमार चौहान और नीता अंबानी। - फोटो : ANI

अछूते इलाकों को जोड़ने का संकल्प

स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग के बाद कंपनी पर शेयरधारकों की जिम्मेदारी और उम्मीदें बढ़ गई हैं। हालांकि, देश के हर अंतिम नागरिक तक निर्बाध कनेक्टिविटी पहुंचाना कंपनी का मूल मिशन बना रहेगा।

9 of 10
श्लोका मेहता अंबानी पुत्री के साथ। - फोटो : ANI

कर्मचारियों का आभार और सफलता के मूलमंत्र

इस मील के पत्थर को हासिल करने के लिए आकाश अंबानी ने सभी कर्मचारियों के समर्पण की सराहना की। उन्होंने टीम से सपने देखने का साहस, नवाचार की भूख, अनुशासन और सीखने की विनम्रता बनाए रखने का आह्वान किया।

विज्ञापन

10 of 10
जियो की बाजार में लिस्टिंग के दौरान भावुक होते मुकेश अंबानी। - फोटो : ANI

रिलायंस का मूल दर्शन और आगे की राह

रिलायंस के 'जो भारत के लिए अच्छा है, वही रिलायंस के लिए अच्छा है' के सिद्धांत को दोहराते हुए उन्होंने संदेश समाप्त किया। उन्होंने कहा कि आज हम इस उपलब्धि का जश्न मनाएंगे और कल दोगुनी ऊर्जा के साथ काम पर लौटेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें