फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुर्खियां: इसरो को एक और सफलता; UP चुनाव प्रभावित करने की साजिश कर रहा पाकिस्तान; आतंकवाद पर जयशंकर की दो-टूक

Sat, 31 Oct 2026 05:57 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 14
देश-दुनिया की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत ने एक और उपलब्धि हासिल की है। इसरो ने नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 को सफलतापूर्वक कक्षा में पहुंचा दिया है। इससे भारत की अपनी नेविगेशन व्यवस्था मजबूत होगी और आम लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। उधर, जम्मू-कश्मीर में पुराने आतंकी नेटवर्क को फिर सक्रिय करने की साजिश सामने आई है। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई इसमें तुर्किये की टीका की मदद ले रही है। वहीं, जी20 बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि वैश्विक संकटों का हल सैन्य ताकत से नहीं, बल्कि कूटनीति से निकाला जाना चाहिए। दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके की जूता फैक्टरी में भीषण आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई है। उधर, रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली के लिए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। 50 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए ड्रोन से निगरानी की जाएगी। खेल जगत में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची चर्चा में है। वहीं, पंजाब के बठिंडा में कैंसर ट्रेन की पहचान बदल रही है। पहले यह ट्रेन मरीजों को इलाज के लिए बीकानेर ले जाती थी, लेकिन अब वहां से मरीज इलाज कराकर बठिंडा लौट रहे हैं। दिल्ली में यमुना किनारे साबरमती की तर्ज पर रिवरफ्रंट बनाने की योजना पर पर्यावरण विशेषज्ञों ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि इससे नदी की प्राकृतिक संरचना और बाढ़ के पानी को समाहित करने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। उधर, होर्मुज जलडमरूमध्य में दो तेल टैंकरों पर हमले के बाद भी सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं। दिल्ली में लगातार बारिश के बाद अक्तूबर का अधिकतम तापमान 75 साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में बेंगलुरु पुलिस के इंस्पेक्टर समेत कर्नाटक के पांच लोगों की मौत हुई है। दूसरी ओर, भारी बारिश भी दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में प्रशंसकों का उत्साह कम नहीं कर सकी। अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम में पोलैंड में जजों की नियुक्ति को लेकर प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के बीच टकराव बढ़ गया है। पुलिस के सांविधानिक न्यायाधिकरण मुख्यालय को घेरने के बाद राष्ट्रपति ने सेनेगल का दौरा बीच में ही छोड़ दिया। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 14
अंतरिक्ष में भारत की नई छलांग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
अब भारत के पास अपना जीपीएस: इसरो के नेविगेशन उपग्रह से आम जनता को कितना लाभ, एनवीएस-03 मिशन की खासियत क्या?
अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत ने एक और लंबी छलांग लगाई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपने महत्वाकांक्षी नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 को सफलतापूर्वक भूस्थिर स्थानांतरण कक्षा (जीटीओ) में पहुंचा दिया है। यह भारत की अंतरिक्ष और तकनीकी ताकत को दिखाता है। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे प्रक्षेपण स्थल (लॉन्च पैड) से जीएसएलवी-एफ18 रॉकेट ने शुक्रवार रात 11:51 बजे उड़ान भरी। यह अपने साथ 2,232 किलोग्राम वजनी एनवीएस-03 उपग्रह लेकर गया। पढ़ें पूरी खबर

एनवीएस 03 उपग्रह: सबसे कम समय में पूरी हुई जीएसएलवी से भेजने की तैयारी, इसरो प्रमुख गगनयान मिशन पर क्या बोले?
आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से हुए एक और ऐतिहासिक प्रक्षेपण के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख नारायणन ने उपलब्धि को बेहद खास बताया। उन्होंने एनवीएस 03 उपग्रह (NVS-03) के प्रक्षेपण के बाद कहा, नेविगेशन उपग्रह के सफल प्रक्षेपण पर वैज्ञानिकों के साथ देशवासियों और मिशन से जुड़े तमाम इंडस्ट्री पार्टनर्स को बधाई। उन्होंने बताया कि जीएसएलवी एफ 18 रॉकेट की मदद से उपग्रह को सटीकता से कक्षा में स्थापित किया गया। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

3 of 14
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
साजिश: तुर्किये नेटवर्क से यूपी चुनाव प्रभावित करने का षड्यंत्र, आतंक की सूखी नर्सरी सींचने में जुटा पाकिस्तान
जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के पुराने नेटवर्क को फिर से सक्रिय करने की कोशिशों की अहम कड़ी सुरक्षा एजेंसियों के हाथ लगी है। इसमें पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की मदद तुर्किये की टर्किश कोऑपरेशन एंड कोऑर्डिनेशन एजेंसी (टीका) कर रही है। टीका से मिल रहे फंड पुराने आतंकी संगठनों तक पहुंचाकर आईएसआई उनके नाम और नेटवर्क को फिर से खड़ा करने का प्रयास कर रही है। पढ़ें पूरी खबर 

4 of 14
एस. जयशंकर, विदेश मंंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
जी20: जयशंकर की दो टूक- सैन्य ताकत से नहीं सुलझेंगे वैश्विक संकट, कूटनीति जरूरी; आतंकवाद पर चेताया, क्या कहा?
भारत ने शुक्रवार को कहा कि दुनिया की चुनौतियों से निपटने के लिए सैन्य समाधान काम नहीं आएंगे। इन मुद्दों को सुलझाने के लिए कूटनीति को मौका दिया जाना चाहिए। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अटलांटा में जी-20 के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के पहले पूर्ण सत्र को संबोधित किया। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

5 of 14
मौके पर दमकल - फोटो : पीटीआई
दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्टरी में लगी भीषण आग, चार लोगों की मौत; लपटों पर काबू... कूलिंग का काम जारी
मंगोलपुरी इलाके की एक जूता फैक्टरी में आग लग गई है। हादसे में चार लोगों की मौत की खबर है। आग को बुझाने के लिए मौके पर दमकल की 20 गाड़ियां मौजूद थीं। दमकल विभाग ने बताया कि हादसे में छह लोग बेहोश हो गये थे। उनको अस्पताल ले जाया गया है। इनमें से चार को मृत घोषित कर दिया गया। देर रात आग बुझा दी गई, कूलिंग चल रही थी। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

6 of 14
कल दिन में ऐसी हालत थी रामलीला मैदान की - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली: इंडिया गठबंधन की रैली पर ड्रोन से रखी जाएगी नजर, रेल यात्रियों और मरीजों के लिए बनेगा विशेष कॉरिडोर
रामलीला मैदान में एक नवंबर को होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। रैली में 50 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना के मद्देनजर पूरे इलाके की निगरानी ड्रोन से की जाएगी। इसके लिए 12 से 15 ड्रोन तैनात किए जाएंगे। ड्रोन के जरिए रामलीला मैदान के साथ आसपास के मार्गों और इलाकों पर भी नजर रखी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

7 of 14
राशिद-अर्शदीप - फोटो : ANI
T20I में सर्वाधिक विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?: दुनिया में ये है नंबर-1, भारतीयों में किसका दबदबा; देखें लिस्ट
टी20 क्रिकेट को आमतौर पर बल्लेबाजों का खेल माना जाता है। चौके-छक्कों की बरसात और बड़े स्कोर इस प्रारूप की पहचान बन चुके हैं। हालांकि, इस छोटे प्रारूप में गेंदबाजों की भूमिका भी बेहद अहम रही है। कई ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने अपनी फिरकी और रफ्तार के दम पर टी20 अंतरराष्ट्रीय  क्रिकेट में अलग मुकाम हासिल किया है। किसी ने अपनी किफायती गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान किया तो किसी ने लगातार विकेट चटकाकर रिकॉर्ड बुक में जगह बनाई। पढ़ें पूरी खबर

8 of 14
सांकेतिक चित्र - फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला की ग्राउंड जीरो से पड़ताल: बठिंडा में कैंसर ट्रेन की बदल गई कहानी, अब जाते नहीं... आते हैं मरीज
पंजाब की मालवा बेल्ट में कभी कैंसर मरीजों के लिए बेबसी की पहचान बनी बीकानेर जाने वाली ट्रेन जिसे लोगों ने कैंसर ट्रेन की संज्ञा दे दी थी, की दिशा अब बदल गई है। यानी अब ट्रेन कैंसर मरीजों को बठिंडा से बीकानेर लेकर जाती नहीं बल्कि वहां से मरीजों को लेकर आती है। ऐसा तब हो पाया है जब मालवा क्षेत्र में कैंसर की स्थिति बिगड़ने पर यहां एम्स और एडवांस कैंसर इंस्टीट्यूट के अलावा कई निजी कैंसर संस्थान स्थापित हुए। हालांकि यह बात भी सच है, कैंसर ट्रेन की दिशा भले ही बदल गई हो लेकिन लोगों की धारणा आज भी नहीं बदल पाई। पढ़ें पूरी खबर 

9 of 14
बाढ़ के हालात में दिल्ली की यमुना - फोटो : अमर उजाला
आशंका: साबरमती की तर्ज पर रिवरफ्रंट बना तो बढ़ सकता है दिल्ली में बाढ़ का खतरा, पर्यावरण जानकारों ने उठाए सवाल
दिल्ली में यमुना के किनारे साबरमती की तर्ज पर 52 किलोमीटर लंबा रिवरफ्रंट विकसित करने की प्रस्तावित योजना पर पर्यावरण विशेषज्ञों ने गंभीर चिंता जताई है। उनका कहना है कि दोनों नदियों की भौगोलिक, जलवैज्ञानिक और पारिस्थितिक परिस्थितियां अलग-अलग हैं। ऐसे में साबरमती मॉडल को यमुना पर लागू करने से नदी की प्राकृतिक संरचना, बाढ़ के पानी को समाहित करने की क्षमता और खादर क्षेत्र को नुकसान पहुंच सकता है। इससे भविष्य में दिल्ली में बाढ़ का खतरा बढ़ने की आशंका है। पढ़ें पूरी खबर 

10 of 14
जहाज पर हमला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पश्चिम एशिया: होर्मुज में लगातार दूसरे दिन तेल टैंकर पर हमला, सवार थे 27 भारतीय, सभी सुरक्षित; अब हालात कैसे?
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में दो तेल टैंकरों को निशाना बनाया गया है। इन दोनों जहाजों पर कुल 29 भारतीय नाविक सवार थे। राहत की बात यह है कि सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है। केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर 

11 of 14
दिल्ली की हवा में सुधार - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में ठंड ने दी दस्तक: 75 साल का टूटा रिकॉर्ड, सबसे कम रहा अक्तूबर का तापमान, बारिश के बाद हवा में सुधार
शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में मौसम ने अप्रत्याशित करवट ली। लगातार दो दिनों की बारिश से लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। अक्तूबर महीने में पिछले 75 साल का सबसे कम अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, यह तापमान 1951 के बाद से अक्तूबर का सबसे कम है। पालम में अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 11.1 डिग्री कम था। लोधी रोड में 20.6 डिग्री सेल्सियस और रिज में 20.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पढें पूरी खबर 

12 of 14
जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश - फोटो : अमर उजाला
जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसा: कहां से आए थे? कौन थे पांचों मरने वाले श्रद्धालु; सबकी हुई पहचान, एक तो इंस्पेक्टर थे
उत्तराखंड के जोशीमठ में शुक्रवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में बेंगलुरु पुलिस के एक इंस्पेक्टर सहित कर्नाटक के पांच लोगों की मौत हो गई। कर्नाटक सरकार पीड़ितों के पार्थिव शरीर वापस लाने के लिए उत्तराखंड अधिकारियों के साथ समन्वय कर रही है। पढ़ें पूरी खबर

13 of 14
दिलजीत दोसांझ दिल्ली कॉन्सर्ट - फोटो : अमर उजाला
दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट: दिल्ली में सिंगर की धूम, बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश; लाइव आकर कहा शुक्रिया
पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ अपने 'ऑरा इंडिया टूर' को लेकर चर्चा में हैं। शुक्रवार को दिलजीत दोसांझ का ‘ऑरा इंडिया टूर 2026’ का शो जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में फैंस शामिल हुए। पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का 'ऑरा इंडिया टूर' दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू (JLN) स्टेडियम में शुरू हुआ। भारी बारिश और कड़ी सुरक्षा के बीच सिंगर ने अपने शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

14 of 14
पोलैंड में किस बात पर भिड़े पीएम और राष्ट्रपति? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
पोलैंड में सांविधानिक संकट: जजों की नियुक्ति पर विवाद, राष्ट्रपति ने छोड़ा विदेश दौरा; क्यों बढ़ा टकराव?
पोलैंड में राजनीतिक और सांविधानिक संकट गहरा गया है। प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क और राष्ट्रपति कारोल नवरोकी के बीच सत्ता को लेकर टकराव बढ़ गया है। शुक्रवार रात भारी हथियारों से लैस पुलिस ने वारसॉ में सांविधानिक न्यायाधिकरण के मुख्यालय को घेर लिया। इसके बाद राष्ट्रपति नवरोकी ने सेनेगल का अपना दौरा बीच में ही छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में राष्ट्रपति का पोलैंड में होना जरूरी है। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें