फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपोत्सव: 11 हजार दीपों से जगमगाए बटेश्वर के घाट, यमुना तट का दिखा ऐसा दृश्य; विदेशी मेहमान भी हो गए फिदा

Sat, 07 Nov 2026 08:22 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के बटेश्वर में शनिवार को दीपोत्सव मनाया गया। दीपों की रोशनी में बटेश्वर के घाट जगमग हुए तो खूबसूरत दृश्य देखते ही बना।
विज्ञापन
दीपों को रोशनी से जगमग बटेश्वर के घाट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छोटी दिवाली (नरक चतुर्दशी) पर्व पर तीर्थ नगरी बटेश्वर का कोना-कोना दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। तीर्थ स्थल ट्रस्ट समिति के तत्वावधान में आयोजित भव्य दीपोत्सव के दौरान रानी घाट, गोरा कक्ष घाट और महादेव घाट पर 11 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए, जिससे यमुना तट का नजारा देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन


शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद रानी घाट, गोरा कक्ष घाट और महादेव घाट पर 11 हजार दीप जलाए गए। इस आयोजन के साक्षी बनने के लिए इंग्लैंड से विशेष तौर पर तीर्थ और मेला भ्रमण पर आए कैंथल और कैरल भी पहुंचे। उन्होंने भारतीय संस्कृति और इस भव्य दीपोत्सव की खूब प्रशंसा की। इस मौके पर संतोष गहलोत, सुनील बाबू, पुलकित भदौरिया, सोनू भदौरिया, बिट्टू भदौरिया, अजय भदौरिया, राजवीर सिंह राजावत, अलकेंद्र जादौन आदि रहे।

 
Trending Videos
विज्ञापन

बटेश्वर के घाटों पर जलाए दीप। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छात्राओं ने सजाईं रंगोलियां, किया हनुमान चालीसा पाठ
दीपोत्सव में केदारपुरा चौसिंगी (बाह) स्कूल की करीब 30 छात्राएं भी शामिल हुईं। छात्राओं ने घाटों पर रंगोलियां सजाईं और दीप जलाए। शिव तांडव और हनुमान चालीसा के पाठ की प्रस्तुति की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें