फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा फोर्ट स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: कोच के पायदान पर बैठे यात्री का पैर कटा, प्लेटफार्म पर मची अफरातफरी

Fri, 06 Nov 2026 11:15 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी,आगरा

सार

आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार रात दर्दनाक हादसा हुआ। कोच के पायदान पर बैठकर सफर कर रहे यात्री का प्लेटफार्म की चपेट में आकर पैर कट गया। यात्रियों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस में सफर के दौरान पायदान पर बैठे एक यात्री का पैर आगरा फोर्ट स्टेशन पर प्लेटफार्म से रगड़ कर कट गया। हादसे में बुरी तरह जख्मी होने पर यात्री को गंभीर हालत में एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। 
विज्ञापन


आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि अजमेर से चलकर सियालदह जाने वाली अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस शुक्रवार रात 7:52 बजे आगरा फोर्ट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची। इस दौरान कोच के पायदान पर बैठे सोनू दहिया (32) पुत्र कुंदन सिंह दहिया निवासी भरतपुर का पैर प्लेटफार्म की चपेट में आ गया। इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। 

मौके पर पहुंचे डॉक्टर गिरीश कुमार ने घायल को देखा और इसके बाद उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि सोनू भरतपुर से प्रयागराज की यात्रा कर रहा था। वह कोच के पायदान पर लटककर बैठा हुआ था।
विज्ञापन


सीट नहीं मिलने पर पायदान पर सफर को मजबूर यात्री
दिवाली और छठ पूजा पर बड़ी संख्या में लोग अपने घरों की ओर जा रहे हैं। इसके चलते ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ है। जनरल कोचों में पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही है। सीट नहीं मिलने पर यात्री दरवाजों पर खड़े होकर और पायदान पर बैठकर सफर कर रहे हैं। कई यात्री दरवाजों से लटककर यात्रा करने को मजबूर हैं। ऐसे में हादसों का खतरा भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें